जोधपुर

Thailand Princess Jodhpur Visit: थाईलैंड की राजकुमारी का जोधपुर दौरा, पुलिस-प्रशासन ने पलक पांवड़े बिछाए, आम जनता होती रही परेशान

थाईलैंड की राजकुमारी सिरीवनावरी नरीरत्ना राजकन्या के जोधपुर दौरे के दौरान VVIP सुरक्षा व्यवस्था के चलते शहर का यातायात कई जगहों पर रोक दिया गया।

less than 1 minute read
Feb 09, 2026
थाईलैंड की राजकुमारी सिरीवनावरी नरीरत्ना। फाइल फोटो- पत्रिका

Thai Princess Sirivannavari Nariratana जोधपुर। थाईलैंड की राजकुमारी सिरीवनावरी नरीरत्ना राजकन्या की आवभगत में पुलिस व प्रशासन ने पलक-पांवड़े बिछा दिए। एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने के बाद उम्मेद भवन पैलेस और फिर घंटाघर व भीतरी शहर की हवेली तक जाने के दौरान जगह-जगह यातायात रोक दिया गया, जिससे जनता परेशान होती रही। वहीं सड़क किनारे ठेले और खोमचे वालों को भी हटा दिया गया। इससे सड़कें तो खुली-खुली नजर आईं, लेकिन लोग आहत दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें

Princess of Thailand: जोधपुर में थाईलैंड की राजकुमारी का शाही स्वागत, VVIP विजिट के लिए अलर्ट मोड पर पुलिस

जगह-जगह यातायात रोका

दरअसल, थाईलैंड की राजकुमारी के जोधपुर भ्रमण को लेकर पुलिस ने भारी सुरक्षा और यातायात बंदोबस्त किए। वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर जगह-जगह यातायात रोक दिया गया। लोग जाम में फंसे रहे। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया, लेकिन वहां यातायात का दबाव बढ़ गया। इतना ही नहीं, वाहन पार्किंग भी नहीं करने दी गई। सड़क किनारे खड़े रहने वाले ठेलों और फुटपाथ पर मजदूरी करने वालों को भी हटा दिया गया।

पर्यटकों व व्यापारियों को परेशानी

इससे शहरवासियों और बाहर से आए पर्यटकों व व्यापारियों को खासी परेशानी हुई। पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। बाजार में कारोबार प्रभावित होने से लोगों में रोष भी व्याप्त हो गया। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि वीवीआईपी कार्यक्रमों के दौरान आमजन के अधिकारों का सम्मान किया जाए और भविष्य में ऐसी अव्यवस्थाओं की पुनरावृत्ति न हो। घंटाघर बाजार में भी, जहां आम दिनों में अतिक्रमण और ठेलों की भीड़भाड़ रहती है, वह क्षेत्र साफ-सुथरा नजर आया।

ये भी पढ़ें

Fake Ghee: एक साल में बाजार में खपा दिया 1 लाख लीटर नकली घी, फैक्ट्री संचालक का चौंकाने वाला खुलासा

Also Read
View All

अगली खबर