जोधपुर

Rajasthan : शादी करने निकला था प्रेमी जोड़ा, ट्रेन से उतरे, अचानक याद आया काला बैग, जिसमें था ‘खजाना’, जानें क्या हुआ

Rajasthan : जोधपुर से ट्रेन संख्या 19407 साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस में एक प्रेमी जोड़ा सवार हुआ। मेड़ता रोड स्टेशन पर प्रेमी जोड़ा ट्रेन से उतरा पर पीछे लाखों रुपए का खजाना छोड़ गया। जानें पूरा मामला।
less than 1 minute read
jodhpur love couple married sabarmati train left treasure worth lakhs
Rajasthan : बरामद बैग में मिले लाखों रुपए और अन्य सामान। फोटो पत्रिका

Rajasthan : शादी करने के लिए घर से निकला प्रेमी जोड़ा मेड़ता रोड स्टेशन पर ट्रेन से उतरा तो पीछे लाखों रुपए का खजाना छोड़ गया। दोनों प्लेटफॉर्म पर उतरे ही थे कि ट्रेन चल पड़ी। कुछ दूर जाने के बाद बैग याद आया तो ट्रेन आंखों से ओझल हो चुकी थी। बैग में 10 लाख 76 हजार 30 रुपए नकद, जेवर और मोबाइल समेत कीमती सामान था। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने ट्रेन को नागौर पहुंचने पर रुकवाकर बैग तलाशा और बरामद कर लिया।

युवक और किशोरी जोधपुर से ट्रेन संख्या 19407 साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस में सवार हुए थे। दोनों मेड़ता रोड पर उतर गए, लेकिन काला बैग सीट पर ही छूट गया। सूचना मिलने पर मेड़ता रोड आरपीएफ ने नागौर आरपीएफ को अलर्ट किया। ट्रेन पहुंचते ही हेड कांस्टेबल भूरामल ने सामान्य कोच में तलाशी शुरू की और यात्रियों से पूछताछ के बाद बैग बरामद कर लिया।

बैग में नकदी से लेकर आइफोन तक

नागौर स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की मौजूदगी में बैग खोला गया। इसमें 10.76 लाख रुपए नकद, चांदी जैसी धातु के चार सिक्के, दो बिछिया, एक घुघरी और सोने जैसी धातु की चार लोंग मिलीं। इसके अलावा आइफोन-15 प्रो, स्मार्टवॉच, पावर बैंक, चार्जर, रेल टिकट और युवक के दस्तावेज भी थे।

दोनों की गुमशुदगी दर्ज थी

पूछताछ में युवक की पहचान (19 वर्ष), निवासी बासनी निकुबा, जोधपुर के रूप में हुई। किशोरी की उम्र 17 साल 8 माह है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और शादी के लिए घर से निकले थे। पुलिस जांच में युवक की गुमशुदगी डांगियावास और किशोरी की बनाड़ थाने में दर्ज मिली। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को बरामद सामान सहित पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Updated on:
20 Aug 2026 10:58 pm
Published on:
20 Aug 2026 10:46 pm