जोधपुर

Indian Railways: राजस्थान के इस रेलवे स्टेशन से 141 साल पहले आज ही के दिन चली थी पहली ट्रेन, अब 474.52 करोड़ से बदल रही तस्वीर

Jodhpur Railway Station: मारवाड़वासियों के लिए आज का दिन बहुत खास है। आज से करीब 141 साल पहले 9 मार्च 1885 को जोधपुर से लूणी के बीच पहली ट्रेन चली थी।

2 min read
Mar 09, 2026
जोधपुर रेलवे स्टेशन की प्रस्तावित नई इमारत। फोटो: पत्रिका

जोधपुर। मारवाड़वासियों के लिए आज का दिन बहुत खास है। आज से करीब 141 साल पहले 9 मार्च 1885 को जोधपुर से लूणी के बीच पहली ट्रेन चली थी। पहली ट्रेन ने न केवल मारवाड़ की रफ्तार बदली, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा भी तय कर दी।

जोधपुर रेल मण्डल उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रशासनिक नियंत्रण में है। वर्तमान में जोधपुर रेल मंडल के सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के साथ यात्रीभार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में जोधपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर 5 प्लेटफॉर्म हैं।

ये भी पढ़ें

Ring Road: अजमेर में बनेगी 200 फीट चौड़ी रिंग रोड, नागौर-जयपुर हाईवे से सीधे जुड़ेगा ब्यावर रोड
जोधपुर रेलवे स्टेशन की पुरानी इमारत। फोटो: पत्रिका

पहले लंबी दूरी की यात्रा ऊंट-बैलगाडी व घोड़ों पर

रेलवे इतिहास की जानकारी रखने वाले राजेन्द्रसिंह सांखला के अनुसार, उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्ध में जोधपुर रियासत व्यापार और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण केंद्र था। उस समय लंबी दूरी की यात्राएं ऊंटों, बैलगाड़ियों और घोड़ों के सहारे ही होती थी। ऐसे में रेल मार्ग का निर्माण क्षेत्र के लिए एक क्रांतिकारी कदम माना गया। इसके बाद जोधपुर रेलवे ने अब तक लम्बा सफर तय किया है।

जोधपुर रेलवे स्टेशन की वर्तमान इमारत। फोटो: पत्रिका

अब स्टेशन का हो रहा कायापलट

जोधपुर सिटी रेलवे स्टेशन की मौजूदा करीब 138 साल पुरानी इमारत की जगह विशाल रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा व रेलवे के संसाधन का बेहतर उपयोग करने के लिए जोधपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 474.52 करोड़ रुपए की लागत से री-डवलपमेंट कार्य कराया जा रहा है।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार, री-डवलपमेंट कार्य इस वर्ष नवम्बर तक पूरा होने की उम्मीद है। नए स्टेशन भवन पर जोधपुर की समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

जोधपुर के आठ उपनगरीय स्टेशन

1. राइकाबाग
2. भगत की कोठी
3. महामंदिर
4. बासनी
5. जोधपुर कैन्ट
6. मण्डोर
7. बनास
8. सालावास

ये भी पढ़ें

Rajasthan: सोलर रूफटॉप में टैक्स का बड़ा खेल उजागर, GST ने पहली बार PM सूर्य घर-कुसुम योजना से जुड़ी कंपनियों पर कसा शिकंजा
Also Read
View All