
Photo: AI generated
जोधपुर। जोधपुर। सोलर रूफटॉप परियोजनाओं में टैक्स अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। राज्य जीएसटी विभाग ने पहली बार बड़ी कार्रवाई करते हुए जोधपुर की चार कंपनियों से करीब 1.50 करोड़ रुपए की वसूली की है। एक करोड़ रुपए और आना बाकी है।
ये कंपनियां प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और कुसुम योजना के तहत सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाती है और उपभोक्ताओं को मिलने वाली एडवांस सब्सिडी लेने के बावजूद टैक्स का भुगतान समय से नहीं कर रही थीं। विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के तहत डाटा एक्सट्रैक्ट किया।
राजस्थान में इस तरह की यह पहली कार्रवाई बताई जा रही है। सोलर रूफटॉप प्रोजेक्ट में 70 प्रतिशत हिस्से को गुड्स और 30 प्रतिशत हिस्से को सर्विस माना जाता है। इसके आधार पर गुड्स पर 5 प्रतिशत और सर्विस पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू होता है, लेकिन कई फर्मों ने इस अनुपात के अनुसार टैक्स जमा नहीं कराया था।
इसके अलावा एडवांस सब्सिडी लेने के बावजूद देरी से टैक्स जमा करवाते थे। इससे विभाग को ब्याज का घाटा हो रहा था। इनमें से रिफ्लेक्शन नामक एक बड़ी फर्म से करीब 55 लाख रुपए वसूले गए है, जबकि अन्य फर्मों से भी बड़ी राशि जमा कराई गई है।
जीएसटी के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार सोलर रूफ टॉप कम्पनियों पर कार्रवाई करके जीएसटी के जोधपुर जोन अन्य जोन के लिए नजीर पेश की है। ऐसे में इस कार्रवाई को अब पूरे राजस्थान में विस्तार देने की तैयारी है और सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन के मामले में सभी की जांच होगी।
Published on:
09 Mar 2026 07:14 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
