जोधपुर

Jodhpur: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार से जोधपुर प्रवास पर, जानें पूरा शेड्यूल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जोधपुर पहुंचेंगे। दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो-2026 के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2026, 3:04 PM IST
Lok Sabha Speaker Om Birla, Om Birla Jodhpur visit, Om Birla in Jodhpur, Home Minister Amit Shah, Home Minister Amit Shah in Jodhpur, Home Minister Amit Shah Jodhpur visit, Jodhpur News, Rajasthan News, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, ओम बिरला जोधपुर विजिट, ओम बिरला इन जोधपुर, गृहमंत्री अमित शाह, गृहमंत्री अमित शाह इन जोधपुर, गृहमंत्री अमित शाह जोधपुर विजिट, जोधपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज
गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला। फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जोधपुर आएंगे। वे अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो-2026 में भाग लेंगे। बिरला शुक्रवार दोपहर 12 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12.10 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर अल्प विश्राम करेंगे। दोपहर 12.45 बजे वे पॉलिटेक्निक ग्राउंड स्थित माहेश्वरी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शुक्रवार रात को आएंगे शाह

बिरला रात 8.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार सुबह 10.30 बजे वे पुनः पॉलिटेक्निक ग्राउंड में अधिवेशन से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1.35 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर विश्राम करेंगे। इसके बाद रात 8.30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं अमित शाह शुक्रवार रात 10.25 बजे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। रात 10.40 बजे ऑफिसर्स मेस, बीएसएफ कैंप पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

यह वीडियो भी देखें

अधिवेशन में लेंगे हिस्सा

शनिवार सुबह 11.25 बजे शाह बीएसएफ कैंप से प्रस्थान कर पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। सुबह 11.30 से दोपहर 1 बजे तक अधिवेशन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1.15 बजे वे पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान से बीएसएफ कैंप पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1.15 से 2 बजे तक कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके बाद दोपहर 2.15 बजे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचकर 2.20 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Updated on:
9 Jan 2026, 3:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता