दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से होकर गुजरी इस यात्रा में गुरुग्राम, बावल, नीमराना, रेवाड़ी, बहरोड़, कोटपुतली, दूदू, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर और बर्र जैसे प्रमुख कस्बे शामिल थे। यात्रा से पारंपरिक ईंधन परिवहन की तुलना में अनुमानित 130 किलोग्राम कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन की बचत हुई है। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है।