जोधपुर

पुलिस कमिश्ररेट में बड़ा फेरबदल, 13 थानाधिकारी बदले

- चार निरीक्षकों को लाइन में भेजा, तीन को यातायात का जिम्मा
less than 1 minute read
Sep 03, 2020
पुलिस कमिश्ररेट में बड़ा फेरबदल, 13 थानाधिकारी बदले
पुलिस कमिश्ररेट में बड़ा फेरबदल, 13 थानाधिकारी बदले

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने बुधवार को एक आदेश जारी कर बीस निरीक्षकों के तबादले किए। तेरह थानाधिकारी बदले गए हैं। तीन निरीक्षकों को पुलिस लाइन व तीन निरीक्षकों को यातायात व्यवस्था का जिम्मा दिया गया है।
आदेश के तहत पुलिस निरीक्षक दिनेश लखावत को थानाधिकारी खाण्डा फलसा, कैलाशदान महामंदिर, सुरेश कुमार सोनी मण्डोर, शेषकरण शास्त्रीनगर, प्रदीप शर्मा कुड़ी भगतासनी, राजेश यादव उदयमंदिर, दिलीप कुमार खदाव बासनी, बंशीलाल वैष्णव सदर बाजार, मुक्ता पारीक महिला थाना (पश्चिम), किशनलाल बोरानाडा, सुनील चारण सूरसागर, लिखमाराम चौहाबो, हनुमानसिंह को थानाधिकारी सरदारपुरा लगाया गया है। वहीं, निरीक्षक राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित, सत्यप्रकाश और गोविंदलाल व्यास को यातायात शाखा में भेजा गया है।

पुलिस निरीक्षक देवेन्द्रसिंह देवड़ा, ईश्वरचंद पारीक व सुमेरदान चारण को लाइन में भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।
तीन प्रशिक्षु आरपीएस को कमिश्नरेट आवंटित

पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने बताया कि राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के तीन अधिकारियों को राजस्थान पुलिस अकादमी में एक वर्ष के प्रशिक्षण के बाद व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर आवंटित किया गया है। आरपीएस शालिनी बजाज को पुलिस लाइन, श्रीमती मंगलेश चुण्डावत को पुलिस स्टेशन लूनी व आशीष कुमार को पुलिस स्टेशन महामंदिर में प्रशिक्षण के लिए लगाया गया है।

Published on:
03 Sept 2020 06:00 am