जोधपुर

जोधपुर : पूर्व राजमाता के शोक में झुका दिए उम्मेद भवन मेहरानगढ़ में लगे ध्वज

कई सांसदों विधायकों मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है
2 min read
Jul 03, 2018
Marwar State Flag Down in Umaid Bhawan and Mehrangarh
Marwar State Flag Down in Umaid Bhawan and Mehrangarh

कई सांसदों विधायकों मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त किया शोक

जोधपुर.

पूर्व सांसद और मारवाड़ राजघराने की पूर्व राजमाता कृष्णाकुमारी के शोक में उम्मेद भवन मेहरानगढ़ में लगे ध्वज झुका दिए गए हैं . पूर्व राजमाता छोटी पुत्री अभी दिल्ली में है और उन्हीं का इंतजार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे जयपुर से राजकीय विमान में रवाना होकर दोपहर दो बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी राजमाता कृष्ण कुमारी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दोपहर 3 बजे जयपुर प्रस्थान करने का कार्यक्रम है राज्य सराकर के मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी जोधपुर पहुंच रहे हैं.

जोधपुर की पूर्व सांसद व जोधपुर राजघराने की राजमाता कृष्णा कुमारी का निधन हो जाने से जोधपुर सहित पूरे मारवाड़ में शोक की लहर छा गई है । राजमाता कृष्णा कुमारी 93 साल की थी । मंगलवार दोपहर 1.30 बजे अंतिम यात्रा उमेद भवन से रवाना होगी। फूलों से सजे सेना के ट्रक में अंतिम यात्रा उम्मेद भवन से सर्किट हाउस , शिप हाउस नागोरी गेट किला रोड होते हुए जसवंत थड़ा पहुंचेगी । जहां शाम 5:00 बजे जोधपुर राजवंश की परंपरा अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व राजमाता कृष्णा कुमारी के निधन पर प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, विधायक सूर्यकांता व्यास, कैलाश भंसाली, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा सहित कई सांसदों विधायकों मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।

जोधपुर के उम्मेद पैलेस व मेहरानगढ़ में लगे मारवाड़ के पंचरंगी ध्वज को उनके सम्मान में झुका दिया गया है । उम्मेद भवन पैलेस परिसर में दो अलग अलग टेंट स्थापित किए गए हैं। पूर्व राजमाता कृष्णा कुमारी की पार्थिव देह मारवाड़ हॉल में रख जाएगी। उसके साथ ही उमेद भवन पैलेस में राजपरिवार के सदस्य श्रद्धांजलि देंगे और उसके बाद आम जनता के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद दोनों के साथ आर्मी के ट्रक में अंतिम यात्रा रवाना होगी।

Published on:
03 Jul 2018 12:46 pm