जोधपुर

Car Fire: जोधपुर में चलती SUV बन गई आग का गोला, इलाके में मच गया हड़कंप, VIDEO वायरल

जोधपुर के भगत की कोठी क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलते-चलते एक एसयूवी अचानक आग की लपटों में घिर गई।
less than 1 minute read
Nov 02, 2025
fire in SUV
जलती हुई एसयूवी। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। भगत की कोठी क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब चलते-चलते एक एसयूवी अचानक आग का गोला बन गई। सड़क पर उठती लपटें और धुआं देखकर लोग घबरा गए। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसयूवी भगत की कोठी रोड पर जा रही थी, तभी उसमें अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया और चारों सवारियां समय रहते नीचे उतर गईं। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और एसयूवी जलकर राख हो गई।

यह वीडियो भी देखें

अफरा-तफरी का माहौल

सूचना मिलने पर नगर निगम की दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के बाद जली हुई एसयूवी को सड़क किनारे हटवाया, जिससे यातायात सुचारू किया जा सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Read
View All
PM Modi Rajasthan Visit LIVE : कुछ ही देर में पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, रिफाइनरी से लेकर जयपुर मेट्रो तक की देंगे सौगात, जानें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

जोधपुर: JNVU में सामूहिक नकल करवाती प्रशिक्षिका रंगे हाथों पकड़ी गई, स्टूडेंट्स के पास मोबाइल-स्मार्ट वॉच और पर्चियां मिलीं

Jodhpur Airport : गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, पूरे मारवाड़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है नया एयरपोर्ट टर्मिनल

Rajasthan: फीस वृद्धि के विरोध में धरना दे रहे छात्र पुलिस हिरासत में, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर बोला हमला

रिमोट से बटन दबाकर PM नरेंद्र मोदी करेंगे जोधपुर के नए एयरपोर्ट का लोकार्पण, 22 मिनट रुकेंगे, फिर जाएंगे पचपदरा