जोधपुर

सलमान की जमानत पर सुनवाई से 12 घंटे पहले जज का तबादला, सिखारवर होंगे नए CJM!

अब उनकी जगह चंद्र कुमार सोनगरा लेंगे।

2 min read
Apr 07, 2018
Feature image

Kailash Saraswat/जोधपुर. काला हिरण मामले में अभिनेता सलमान खान की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सलमान की ओर से शुक्रवार को पेश की गई सजा स्थगन की याचिका पर सुनवाई हुई। जिसके बाद जिला एंव सेशन न्यायालय के जज रविंद्र कुमार जोशी ने सुनवाई टाल कर सुनवाई शनिवार को करने का फैसला किया। इस बीच रात 11 बजे 121 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए। इनमें जोशी का भी तबादला हो गया। अब उनकी जगह चंद्र कुमार सोनगरा लेंगे।


उच्च न्यायालय द्वारा शुक्रवार देर रात जारी आदेश के अनुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर के नये पीठासीन अधिकारी समरेंद्रसिंह सिखारवर होंगे। गुरुवार को सलमान खान को पांच साल की सजा देने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला के पीठासीन अधिकारी देवकुमार खत्री के स्थान पर समरेंद्रसिंह सिखारवर को नये पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। सलमान द्वारा पेश की गई सजा स्थगन की अपील पर असर हो सकता है। हालांकि जमानत याचिका आवश्यक कार्य के अंतर्गत आती है इसलिए शनिवार को वर्तमान जज इसका फैसला कर सकते हैं।


मजिस्ट्रेट का क्यों किया ट्रांसफर

24 घंटे चलने वाले सोशल मीडिया को शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे जजों के तबादलें की सूची हाथ लग गई। रात को ही लोगों को जानकारी मिल गई कि सलमान को 5 साल की सजा देने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला के पीठासीन अधिकारी देव कुमार खत्री का तबादला हो गया है और उन्हें पद स्थापन की सूची में रखा गया है। उसके बाद सोशल मीडिया पर रातभर लोग कई तरह के कायाश लगाते रहे। कानूनी सूत्र के अनुसार पीठासीन अधिकारी देव कुमार खत्री का तबादला और उनको पदस्थापन की सूची में रखने की प्रक्रिया एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है जिसका सलमान को 5 साल की सजा देने से कोई ताल्लुक नहीं है। सूत्रों के अनुसार देव कुमार खत्री का प्रमोशन बाकी था इसलिए उनको पदस्थापन की सूची में रखा गया है लेकिन दिन रात चलने वाले सोशल मीडिया पर किसी का जोर नहीं चलता उस पर कैसी कैसी अफवाह फैलती है इसके नमूने लोगों ने कई बार देखें।

क्या कारण रहा जज के तबादले का

सलमान को शनिवार दोपहर तक राहत मिलने की पूरी सम्भावना थी। कोर्ट में बहस पूरी हो गई थी। बस रिकॉर्ड का इंतजार था। शनिवार दोपहर तक फैसला आ जाता लकिन शुक्रवार की रात 11 बजे जब सलमान इस उम्मीद में जेल के बैरक नम्बर दो के बरामदे में टहल रहा था। अचानक राजस्थान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार सतीशकुमार शर्मा का न्यायिक अधिकारियों के तबादलों एक आदेश आता है और सलमान, उसके परिवारजन, वकीलों और करोड़ो फैन्स की नींद उड़ा जाता है। कानून के जानकारों के अनुसार हाईकोर्ट प्रशासन का यह समान्य तबादला प्रक्रिया है। इसे सलमान केस से नहीं जोड़ा जा सकता। तबादला हर साल मार्च अप्रैल में होता है। इस बार भी हुआ, पर इस बार के तबादलें ने सलमान के ब्लड प्रैशर को जबरदस्त बढ़ा दिया। जो शुक्रवार को सामान्य बताई गई थी।

तो अब कब तक रहेगा सलमान जेल में

तबादले के कारण शनिवार को जिला सत्र न्यायाधीश जोधपुर रविंद्रकुमार जोशी जमानत अर्जी नहीं सुनते हैं तो सलमान के अधिवक्ता तुरंत इस कोर्ट की लिंक कोर्ट जिला एवं सत्र न्यायालय जोधपुर महानगर में जमानत अर्जी को स्थानांतरित करने की गुहार कर सकते हैं कोर्ट यदि इसे उचित समझेगी है तो इस प्रार्थना पत्र का स्थानांतरण डीजे कोर्ट में कर देगी लेकिन वहां भी सुनवाई आज ही हो जाए इसकी संभावना बहुत कम है इस तरह सलमान खान इस वीकेंड जेल में ही बताएगा इतना तय है।

Updated on:
07 Apr 2018 11:01 am
Published on:
07 Apr 2018 08:14 am
Also Read
View All
Rajasthan: मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पैरों में गिरकर रोने लगी नर्स, बोली- ‘बहुत परेशान हूं, प्लीज ट्रांसफर करवा दीजिए’

जोधपुर में चिकित्सा मंत्री बोले : सरकारी अस्पतालों में आते हैं सबसे ज्यादा क्रिटिकल केस, हर मरीज को बचाना संभव नहीं

Jodhpur: मारपीट के बाद सिर में मारी गोली, विक्की फाइटर की मौत, मर्डर केस में कंडारा गैंग का कनेक्शन आया सामने

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

मंच से लिया गया विधायक का नाम, कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए चिकित्सा मंत्री, फलोदी की सियासत में छिड़ी नई बहस