रोते रहे बच्चे, दुबारा नहीं खुला गेट
उस दिन कुछ प्रशंसक उनसे ऑटोग्राफ लेना और बुके देना चाहते थे, मगर सलमान खान ने इतना समय ही नहीं दिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान केवल 30 सैकंड का समय लगा था। पल्लव और मोमिन ने बताया कि वे तो बमुश्किल सलमान से मिल लिए और उनके साथ फोटो खिंचवा लिया। केवल बच्चों को ही होटल के अंदर जाने दिया गया। सलमान खान के तूफानी गति से आने और फौरन जाने के कारण कई बच्चे उनके साथ फोटो खिंचवाने से रह गए थे और रोने लगे थे। इसके बाद गार्ड और बाउंसर्स ने उन्हें बाहर कर दिया। कुछ बच्चे होटल और गार्ड वालों से कह कर वापस अंदर जाने में कामयाब हो गए, लेकिन सलमान खान के रूम का गेट नहीं खुला था।