जोधपुर

माउंट आबू में पारा 7.4 डिग्री पर

- हवा बंद होने से मैदानी इलाकों में सर्दी का असर कम  
less than 1 minute read
weather
माउंट आबू में पारा 7.4 डिग्री पर

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में पारे में उतार चढ़ाव के साथ देर रात और सुबह गुलाबी सर्दी का मौसम रहा। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में पारा 7.4 डिग्री मापा गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दो तीन दिन बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।

सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हल्की सर्दी थी। धूप निकलने के बाद सर्दी का असर कम होता गया और हवा बंद होने से दिनभर सामान्य मौसम बना रहा। दोपहर में तापमान 35.7 डिग्री पर पहुंच गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी गुलाबी ठण्ड का मौसम रहा। जैसलेमर में न्यूनतम तापमान 17 व अधिकतम 35.3 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 16.7 व दिन का 36.7 डिग्री मापा गया। चूरू में रात का तापमान 11.5, डबोक में 11.8, पिलानी में 12.7 और श्रीगंगानगर में 13.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
गौरतलब है कि नवम्बर की शुरुआत में पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्रों में उत्तरी हवा चलने से तापमान 5 से 7 डिग्री तक लुढक़ गया था और एकदम से सर्दी हो गई थी। दिवाली के बाद से हवा बंद होने से सर्दी का असर धीरे धीरे कम हो गया।

Published on:
11 Nov 2018 07:44 pm