10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
सीए फाउण्डेशन परीक्षा शुरू
Play video

सीए फाउण्डेशन परीक्षा शुरू

- चार दिनों तक चलेगी परीक्षा, शहर में बनाए दो परीक्षा केंद्र   जोधपुर. दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से देश भर में चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) पाठ्यक्रम लागू करने के बाद दूसरी बार सीए फाउण्डेशन परीक्षा रविवार से शुरू हुई। शहर में परीक्षा के लिए बनाए गए दो परीक्षा केंद्रों पर पांच सौ परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन पर्चा औसत दर्जे का रहा। परीक्षा चार दिनों तक चलेगी।
Google source verification


सीए फाउण्डेशन के लिए महिला पीजी महाविद्यालय और ओंकारमल सोमानी कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर क्रमश: 200 और 300 परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा दोपहर की पारी में दोपहर 2 से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। प्रथम दिन लेखा अभ्यास व सिद्धांत का प्रश्न था। इसके बाद 13, 15 ओर 17 नवम्बर को परीक्षा होगी।

सीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अब तक कॉमन प्रोफिशिएंटी टेस्ट यानी सीपीटी का आयोजन किया जाता था। पिछले साल आईसीएआई की ओर से नया पाठ्यक्रम व पैटर्न लागू करने के बाद सीपीटी के स्थान पर सीए फाउण्डेशन परीक्षा को लागू किया गया है। ऐसी पहली परीक्षा इस साल मई में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा चार दिनों तक चलेगी, जबकि सीपीटी केवल एक दिन में ही खत्म हो जाती थी। वैसे सीपीटी अभी समाप्त नहीं हुई है। जिन अभ्यर्थियों ने पुराने पाठ्यक्रम से रजिस्ट्रेशन करवा रखा है उनके लिए जून 2019 तक सीपीटी होगी। अगले महीने 16 दिसम्बर को सीपीटी होगी।