जोधपुर

Jodhpur SIR: 2.57 लाख मतदाताओं के नाम कटे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विधानसभा में सबसे ज्यादा नाम हटे

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में नाम जोड़े और हटाए गए हैं।

2 min read
Dec 17, 2025
मतदाता सूची। फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रथम चरण का काम जोधपुर जिले में पूरा कर लिया गया है। प्रशासन की ओर से मंगलवार को इसका ड्राफ्ट मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) प्रकाशित कर दी गई। इस प्रक्रिया के बाद जोधपुर जिले की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है।

SIR से पहले जिले में कुल 23 लाख 1 हजार 352 मतदाता दर्ज थे। इनमें से 20 लाख 43 हजार 521 मतदाताओं ने अपने फॉर्म जमा करवाएं। इनमें 19 लाख 86 हजार 758 मतदाताओं के नामों की मैपिंग पूरी हो चुकी है, जबकि 56 हजार 763 मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: राजस्थान में रहस्यमय ढंग से गायब हुई 4 दिन की बच्ची, घर से कुछ दूरी पर मिला कटा हुआ सिर, गांव में दहशत

1 लाख 44 हजार 548 स्थाई रूप से स्थानांतरित

वहीं, 2 लाख 57 हजार 831 मतदाताओं के फॉर्म जमा नहीं हुए, जिसके चलते उनके नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें 44 हजार 66 मतदाता मृत पाए गए। 1 लाख 44 हजार 548 स्थाई रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं, 38 हजार 103 मतदाता अनुपस्थित मिले, जबकि 30 हजार 64 मतदाता एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए। इसके अलावा 1 हजार 50 मतदाता अन्य श्रेणी में शामिल हैं। ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद अब सभी की निगाहें आपत्ति और दावों की प्रक्रिया पर टिकी हैं, जिससे अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

यहां कटे सबसे ज्यादा नाम

सबसे अधिक नाम कटने का मामला पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा से सामने आया है। सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में पहले 2 लाख 69 हजार 547 मतदाता दर्ज थे। इनमें से 2 लाख 12 हजार 765 मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त हुए। इनमें 2 लाख 4 हजार 550 मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है, जबकि 8 हजार 215 की मैपिंग शेष है। यहां 56 हजार 809 मतदाताओं के फॉर्म नहीं आने के कारण उनके नाम ड्राफ्ट रोल से हटा दिए गए हैं।

ओसियां में कटे सबसे कम नाम

इधर, ओसियां विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम नाम कटे हैं। ओसियां में कुल 2 लाख 75 हजार 986 मतदाता थे। इनमें 2 लाख 62 हजार 715 मतदाताओं ने फॉर्म जमा करवाए। 2 लाख 61 हजार 107 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है, जबकि 1 हजार 608 की मैपिंग नहीं हो पाई है। यहां केवल 13 हजार 271 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए गए हैं, जो जिले में सबसे कम हैं।

ये प्रारंभिक सूची

कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने ड्राफ्ट रोल प्रकाशन की जानकारी देते हुए बताया कि यह केवल प्रारंभिक सूची है। जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, यदि उन्हें आपत्ति है तो वे निर्धारित समय सीमा में दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

यह वीडियो भी देखें

जांच में आपत्ति सही पाए जाने पर उनका नाम मतदाता सूची में दोबारा जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम 2002 की एसआईआर सूची से मैप नहीं हो पाए हैं, उन्हें भी नाम जोड़वाने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसके अभाव में नाम शामिल नहीं किया जाएगा।

जिन्हें नहीं मिली नागरिकता उनका नाम नहीं जोड़ा

पाक विस्थापितों को लेकर कलक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों को 2002 के बाद नागरिकता मिली है, उन्हें नागरिकता प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य होगा। जिले में करीब 6 हजार पाक विस्थापित रहते हैं। जिन्हें नागरिकता नहीं मिली है, उनके नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Rape: विवाहिता के साथ जेठ ने की दरिंदगी, कार में किया बेहोश, तीन दिन तक बंधक बनाकर किया रेप

Also Read
View All

अगली खबर