जोधपुर

जोधपुर में बड़ा एक्शन: NDPS मामले में होटल से दबोचा इनामी आरोपी, 5 साल से चल रहा था फरार

Rajasthan Crime: जोधपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को होटल से गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Mar 04, 2026
NDPS Act
फोटो: AI

NDPS Act: जोधपुर जिले की खेड़ापा थाना पुलिस व जिला विशेष टीम (डीएसटी) ग्रामीण ने बावड़ी के पास एक होटल में छापा मारकर पांच हजार रुपए के एक ईनामी बदमाश को पकड़ लिया। वह एनडीपीएस एक्ट के मामले में साढ़े पांच साल से चित्तौड़गढ़ पुलिस का वांछित था ।

5 सालों से था फरार

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नारायण टोगस ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले की राशमी थाना पुलिस ने वर्ष 2020 में मादक पदार्थ जब्त किया था। एनडीपीएस एक्ट के इस मामले में बिरसालू गांव निवासी दिनेश ज्याणी आरोपी है। जो एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।

इस बीच दिनेश ज्याणी के जोधपुर-नागौर हाईवे पर बावड़ी के पास स्थित होटल रेस्टोरेंट में ठहरे होने की सूचना मिली। डीएसटी व खेड़ापा थाना पुलिस ने होटल की घेराबंदी कर छापा मारा, जहां तलाशी के बाद खेड़ापा थानांतर्गत बिरसालू कला गांव में ज्याणि की ढाणी निवासी दिनेश ज्याणी पुत्र शेरारम को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर राशमी थाना पुलिस खेड़ापा थाने पहुंची और दिनेश को पकड़कर चित्तौड़गढ़ ले गई।

Published on:
04 Mar 2026 08:46 am