जोधपुर

नई सडक़ पर मल्टी स्टोरी पार्र्किंग के लिए बनी सहमति, नए सिरे से तैयार होगी डिजाइन

निर्माण चलने तक पुलिस कंट्रोल रूम होगा अन्यत्र शिफ्ट -रिडकोर 45 दिन में बनाएगा री डिजाइन प्लान
2 min read
New desigen will be made for the multistory parking
नई सडक़ पर मल्टी स्टोरी पार्र्किंग के लिए बनी सहमति, नए सिरे से तैयार होगी डिजाइन

अभिषेक बिस्सा

जोधपुर. नई सडक़ स्थित नगर निगम व पुलिस कंट्रोल रूम की जमीन पर निगम की ओर से बनाए जाने वाली मल्टी स्टोरी पार्र्किंग का विवाद अब सुलझ गया है। दो दिन पूर्व जयपुर सचिवालय में निगम व गृह विभाग के अधिकारियों की मीटिंग हुई। जिसमें मल्टी स्टोरी पार्र्किंग निर्माण की सहमति बन गईं।

वहीं राज्य सरकार ने रिडकोर को 45 दिन में री डिजाइन प्लान बनाने को कहा है। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम में स्थित कार्यालय निर्माण होने तक अन्यत्र शिफ्ट होंगे।

राज्य के मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने मंगलवार को जयपुर सचिवालय में निगम व पुलिस आयुक्त सहित कई महकमों की बैठक ली। बैठक में मल्टी स्टोरी पार्र्किंग निर्माण की स्वीकृति देने और यहीं पुलिस के कार्यालय बनाए जाने पर निर्णय किया।

पार्र्किंग का एरिया व पुलिस कंट्रोल रूम का एरिया पृथक-पृथक रहेगा। मल्टी स्टोरी पार्र्किंग की राशि सरकार देगी। मीटिंग में मुख्य सचिव के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह शैलेन्द्र एस अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव नगरीय विकास पवन कुमार, जिला कलक्टर डॉ. रवि कुमार सुरपुर, जोधपुर विकास प्राधिकरण व नगर निगम आयुक्त दुर्गेश बिस्सा, पुलिस कमिश्नर आलोक वशिष्ठ सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

अब तक यूं चला मामला
पूर्व में नई सडक़ स्थित राजीव गांधी स्टेच्यू के समीप शहर की पहली मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। पुलिस कंट्रोल रूम की कुल 1275 वर्गमीटर जमीन देने से इनकार करने के बाद समूचा प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया।

कुल 2335 वर्गमीटर जमीन पर बनने वाली पार्र्किंग में 475 कारों के लिए जगह प्रस्तावित थी। फिर निगम की कुल 1060 वर्गमीटर जमीन पर सिर्फ 50 कारों की पार्किंग का ही प्रोजेक्ट रह गया। उसके बाद राज्य सरकार से अनुमति नहीं मिली। हाईकोर्ट ने नगर निगम को निर्देश देकर पुलिस व गृह सचिव के साथ बैठकर निर्णय लेने के लिए कहा। जिसके बाद अब ये निर्णय हुआ।

----

पहले यह हुआ

25 सितंबर 2013 को शिलान्यास

5 मंजिला बननी थी कार पार्किंग

475 कारें व दुपहिया वाहन की प्रस्तावित थी पार्किंग

36.63 करोड़ कुल लागत, 24 करोड़ का जारी हुआ था कार्यादेश
अब ये होगा

नई डिजाइन तैयार करेगा रिडकोर

----
नई सडक़ पर मल्टीलेवल पार्र्किंग को हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही नई डिजाइन तैयार करने की कार्यवाही की जाएगी।

- दुर्गेश बिस्सा, आयुक्त, नगर निगम

Published on:
18 Oct 2018 02:04 am