जोधपुर

Good News: जनता के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, अब 270 रुपए सस्ता मिलेगा सरस घी, बस करना होगा ये काम

सरस का 15 किलो का टिन 9270 रुपए की जगह 9000 रुपए में उपलब्ध होगा। यह सब घी केवल सरस डेयरी के पार्लर पर ही उपलब्ध होगा

less than 1 minute read
Jul 21, 2023
saras_ghee.jpg

जोधपुर। बाजार में सरस के नाम से मिलते जुलते मिलावटी व निम्न गुणवत्ता के ब्रांड को देखते हुए सरस डेयरी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत लोगों को सस्ता घी उपलब्ध करवाने का निर्णय किया है। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सरस डेयरी के पार्लर पर अब सरस घी 42 रुपए सस्ता मिलेगा। एक लीटर घी की वर्तमान में कीमत 573 रुपए है, लेकिन पार्लर से लेने पर 531 रुपए में मिलेगा।

इसी तरह 5 लीटर के 2850 की जगह 2690 रुपए देने होंगे। उपभोक्ताओं को 160 रुपए की बचत होगी। सरस का 15 किलो का टिन 9270 रुपए की जगह 9000 रुपए में उपलब्ध होगा। यह सब घी केवल सरस डेयरी के पार्लर पर ही उपलब्ध होगा। सरस के समस्त बूथ व अन्य प्रतिष्ठानों पर एमआरपी मूल्य से ही घी बेचा जाएगा। सरस डेयरी के महाप्रबंधक रामलाल चौधरी और विपणन प्रभारी सुरेश पटेल ने बताया कि बाजार में नकली और मिलावटी घी मिलने से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसको रोकने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अगले 3 महीने के लिए पार्लर पर सस्ता घी उपलब्ध कराया जा रहा है। शहर में करीब 300 सरस बूथ है। सरस के अलावा अन्य उत्पाद बेचने वाले बूथ का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

घी------ एमआरपी----- पार्लर पर मिलेगा--- छूट

एक लीटर---- 573 ------- 531 ------------------ 42

5 लीटर ------- 2850 ------- 2690 --------------160

15 किलो-------9270 ------- 9000 -------------- 270

Published on:
21 Jul 2023 08:59 am
Also Read
View All
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनिता बिश्नोई को अस्पताल से छुट्टी, फॉलोअर्स बोले- लाखों लोगों की दुआ आई काम

Rajasthan: मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पैरों में गिरकर रोने लगी नर्स, बोली- ‘बहुत परेशान हूं, प्लीज ट्रांसफर करवा दीजिए’

जोधपुर में चिकित्सा मंत्री बोले : सरकारी अस्पतालों में आते हैं सबसे ज्यादा क्रिटिकल केस, हर मरीज को बचाना संभव नहीं

Jodhpur: मारपीट के बाद सिर में मारी गोली, विक्की फाइटर की मौत, मर्डर केस में कंडारा गैंग का कनेक्शन आया सामने

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स