जोधपुर

PM मोदी की जाति पूछने के बयान पर फंसे सीपी जोशी, BJP करेगी चुनाव आयोग से शिकायत

केंद्रीय मंत्री और राजस्थान प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस की ओर से दिए जा रहे बयानों की भर्त्सना की है।
less than 1 minute read
Nov 23, 2018
prakash javadekar
bjp

जोधपुर। केंद्रीय मंत्री और राजस्थान प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस की ओर से दिए जा रहे बयानों की भर्त्सना की है।

जोधपुर में एक प्रेस सम्मेलन में उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी जोशी के बयान का विरोध करते हुए उसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया और चुनाव आयोग में कांग्रेस की शिकायत की भी बात की।

कांग्रेस के सेना विरोधी और राष्ट्र विरोधी बयानों की भी उन्होंने निंदा की। जावड़ेकर ने कहा कि महंगाई रोजगार जैसे मुद्दों पर कांग्रेस झूठ बोल रही है। सचिन पायलट को खेलने लेकिन अशोक गहलोत के विरुद्ध दमदार उम्मीदवार नहीं उतारने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यहां भी हमारी रणनीति है और समय आने पर पता चलेगा।

जावड़ेकर ने कहा कि जोधपुर से पुराना नाता है। यहां बंद पड़ी छोटी खदानों को शुरू करने के लिए हमने नियम बदले। उन्होंने कहा कि अलवर में चार युवकों की आत्महत्या के पीछे कारण सिर्फ बेरोजगारी नहीं हो सकती। जांच के बाद स्थिति साफ होगी। भाजपा सरकार में रोजगार बढ़े हैं।

मालूम हो कि राजस्थान में एक चुनावी रैली के दौरान सीपी जोशी ने विवादित बयान दिया। अपने विधानसभा क्षेत्र नाथद्वारा में एक सभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उमा भारती की जाति और धर्म पर सवाल उठाया।

Updated on:
24 Nov 2018 12:46 pm
Published on:
23 Nov 2018 10:54 am