जोधपुर

ओसियां को रिको क्षेत्र घोषित करवाएंगे: सियोल

ओसियां. ओसियां मेंभाजपा के वर्तमान विधायक भैराराम सियोल का कहना हैं कि प्रदेश की भाजपासरकार में ओसियां विधानसभा क्षेत्र में विकास के अच्छे काम किए हैं।
less than 1 minute read
bheraram siyol
ओसियां को रिको क्षेत्र घोषित करवाएंगे: सियोल

ओसियां. ओसियां मेंभाजपा के वर्तमान विधायक भैराराम सियोल का कहना हैं कि प्रदेश की भाजपासरकार में ओसियां विधानसभा क्षेत्र में विकास के अच्छे काम किए हैं। जो काम शेष रह गए हैं उनकों पूरा करने के लिए हमारा प्रयास रहेगा। पांच वर्षो में क्षेत्र में बिजली, सड़क, पानी एवं शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्र में भी अच्छा विकास किया हैं। यदि इस विधानसभा चुनाव में भी पार्टी एवं जनता मुझे दुबारा मौका देती है तो मैं इस विजन को लेकर काम करूंगा। ओसियां में युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर वर्ष रोजगार मेले का आयोजन करेंगे।

ओसियां को रिको औद्योगिक क्षेत्र घोषित करवाएंगे ताकि बेरोजगारों को रोजगाार मिलेगा।
साथ ही ओसियां को नगरपालिका बनाने, ओसियां कस्बे की हर सड़क को सीसी सड़क बनाने, ओसियां में कन्या महाविद्यालय खुलवाने एवं किसानों को फायदा दिलाने के लिए बेहतर प्रयास करेंगे ताकि ओसियां को प्रगति मिले।

इसके साथ ही बागवानी एवं जैविक खेतों को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे। युवाओं को रोजगार से जोडऩे एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन हो इसके लिए प्रयास करेंगे।

Published on:
17 Oct 2018 10:55 pm