जोधपुर

Jodhpur: ACB के जाल में फंसा पटवारी, 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी ने पटवारी को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को जाल बिछाकर पकड़ा गया।

less than 1 minute read
Feb 11, 2026
आरोपी पटवारी। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक पटवारी को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ब्यूरो की जोधपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी ने शिकायत की थी। इसमें उसने कहा था कि उसके खारिया मीठापुर, तहसील बिलाड़ा, जिला जोधपुर में खाते की जमीन है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: राजस्थान में यहां बसेगा 3600 एकड़ में ‘नया शहर’, मारवाड़ की बदलेगी सूरत, मिलेगा रोजगार

संशोधन करने की एवज में रिश्वत

परिवादी ने कहा कि उसकी दादी के नाम का संशोधन करने की एवज में हल्के का पटवारी रोहित कुमार पटवारी पांच हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है। इस पर सत्यापन के दौरान परिवादी से आरोपी की ओर से 5,000 रूपए रिश्वत राशि मांगना और परिवादी के कुछ कम करने की विनती करने पर 4,000 रूपए रिश्वत लेने के लिए सहमत होना पाया गया।

यह वीडियो भी देखें

शिकायत के आधार पर ब्यूरो की जोधपुर ग्रामीण इकाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के नेतृत्व में गठित ब्यूरो के दल ने सत्यापन के बाद जाल बिछाकर रोहित कुमार को परिवादी से चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान बजट से बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, हजारों पदों पर होमगार्ड्स की भर्ती करेगी सरकार
Also Read
View All