जोधपुर

आखिर एेसा क्या हुआ कि छात्रों को प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ करना पड़ा

जोधपुर-नागौर हाईवे पर छात्रा की मौत के 10 दिन बाद भी हाईवे पर सुरक्षा के उपाय नहीं करने के विरोध में रविवार को प्रशासन को सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया
2 min read
Aug 19, 2018
people on Jodhpur-Nagaur highway made arrangements for good governance
आखिर एेसा क्या हुआ कि छात्रों को प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ करना पड़ा

आज निकालेंगे 2 किलोमीटर तक मौन जुलूस

जोधपुर.

जोधपुर-नागौर हाईवे पर छात्रा की मौत के 10 दिन बाद भी हाईवे पर सुरक्षा के उपाय नहीं करने के विरोध में रविवार को प्रशासन को सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। इसमें क्षेत्रवासियों के साथ कॉलेज के छात्र भी शामिल थे। क्षेत्रवासी सोमवारको एफ डीडीआइ से कृषि विश्वविद्यालय तक 2 किलोमीटर तक मौन जुलूस निकालेंगे।
मंडोर क्षेत्रवासी लक्ष्मण सिंह सोलंकी ने बताया कि हाईवे पर कुछ दिनों पहले एफडीडीआइ छात्र व युवक की मौत के बाद एनएच विभाग ने संकेतक लगाकर खानापूर्ति कर दी थी। जबकि हाईवे पर रोड लाइट, स्पीड ब्रेकर, सर्विस रोड आदि सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए। दूसरी तरफ जोधपुर-पाली हाईवे पर सभी सुरक्षा के उपाय कर रखे हैं। पिछले एक हफ्ते से विरोध प्रदर्शन के बाद भी प्रशासन की उदासीनता के के विरोध में क्षेत्रवासियों ने मंडोर रेलवे स्टेशन के सामने मीरा की प्याऊ पर सद्बुद्धि यज्ञ किया ताकि प्रशासन के अधिकारी जागें और हाईवे पर सुरक्षा के उपाय कर सड़क दुर्घटनाओं से निजात दिलावें। इस दौरान स्टोन पार्क अध्यक्ष नरेश कच्छवाहा, वार्ड अध्यक्ष संजय कुमार कच्छवाहा, पत्थर संघ अध्यक्ष निर्मल कच्छवाहा, राजेन्द्र सोलंकी, प्रेम शंकराचार्य, दिनेश कुमार, कृषि विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष चरण सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष विकास रेगर, अशोक कुमार, लक्ष्मण बारठ, ताराचंद, हरिकिशन, रतनलाल, लक्ष्मण गहलोत, राजेंद्र सिंह चारण, शेर सिंह गहलोत, विक्रम कच्छवाहा सहित कॉलेज के छात्र उपस्थित थे।

इससे पहले छात्रों ने हाईवे के निर्माण में लापरवाही की प्रदर्शनी लगाई थी

जोधपुर-नागौर हाईवे पर कृषि विश्वविद्याल के पास शनिवार को छात्रों ने प्रदर्शनी आयोजित की। इसमें अब तक हुए सड़क हादसों, इनके कारण और हाईवे निर्माण में लापरवाही और प्रशासन की अनदेखी को उजागर किया।
हाईवे निर्माण के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो गई। प्रदर्शनी में स्पीड ब्रेकर और बेरिकेड्स, बरसाती नाले की निकासी, सर्विस रोड़, डिवाइडर पर सड़क दुर्घटना रोकने के लिए पेड़-पौधों की व्यवस्था, रोड का स्तर एक समान और मोड़ व गोलाईयों को सीधा करने, हाई मास्ट लाइट और संकेतक के बारे में बताया गया था।

Published on:
19 Aug 2018 10:46 pm