10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
एलडीसी परीक्षा….परीक्षा केंद्रों की दूरी ने रोके आधे अभ्यर्थी
Play video

एलडीसी परीक्षा….परीक्षा केंद्रों की दूरी ने रोके आधे अभ्यर्थी

  - एलडीसी परीक्षा में आधे परीक्षार्थी अनुपस्थित - जोधपुर के परीक्षार्थियों को अलवर भेजा, भुवनेश्वर-हरिद्वार से जोधपुर आए - अगली परीक्षाएं 9 व 16 सितम्बर
Google source verification

जोधपुर. राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) की ओर से रविवार को पूरे प्रदेश में जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क ग्रेड द्वितीय पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। जोधपुर में परीक्षा के लिए बनाए गए 97 परीक्षा केंद्र पर करीब 51 फीसदी परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों का कहना है कि बोर्ड ने आवेदनकत्र्ताओं का मूल जिला परिवर्तन करने के साथ उनका परीक्षा केंद्र काफी दूर रखा। जोधपुर के कई परीक्षार्थियों के अलवर व भरतपुर तक परीक्षा केंद्र थे तो ग्वालियर, दिल्ली व उत्तरप्रदेश के हरिद्वार सहित अन्य जिलों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को जोधपुर परीक्षा केंद्र मिला। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर से भी इक्का दुक्का अभ्यर्थी जोधपुर पहुंचे। मूल जिले से परीक्षा केंद्रों की सैंकड़ों किलोमीटर की दूरी ने कई परीक्षार्थियों को परीक्षा देने से रोक दिया। परिजनों ने महिला अभ्यर्थियों को अपने घर से अत्यधिक दूर परीक्षा देने नहीं भेजा। बोर्ड ने यह कार्य नकल पर पुख्ता रोकथाम के लिए किया लेकिन इसने आधे परीक्षार्थियों को परीक्षा देने से ही वंचित कर दिया। पिछले रविवार 12 अगस्त को हुई परीक्षा में 54 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे।

परीक्षा केंद्र के बाहर ही खाना-रहना

परीक्षा सुबह 8 से लेकर शाम 5 बजे तक दो पारियों में थी। परीक्षा केंद्र के बाहर ही परिजनों ने टिफिन खाया और दिनभर वहीं बैठे रहे। परीक्षा समाप्ति के बाद एक साथ करीब 15 हजार परीक्षार्थियों व परिजनों के कारण रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड पर भीड़ रही।

49 प्रतिशत अनुपस्थित
जोधपुर में परीक्षा के लिए पंजीकृत 32 हजार 328 परीक्षार्थियों में से पहली पारी में 16529 परीक्षा देने पहुंचे। इसमें 15 हजार 799 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोपहर की पारी में 78 परीक्षार्थी और कम हो गए यानी 16 हजार 451 ने द्वितीय पारी में परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 20 उडऩदस्ते ओर 20 उप पर्यवेक्षक लगा गए। परीक्षा केंद्रों पर 164 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी थे। परीक्षा में नकल का कोई मामला नहीं पकड़ा गया।

अगली परीक्षा 9 व 16 सितम्बर

बोर्ड की ओर से ये परीक्षाएं चार दिन 12 व 19 अगस्त और 9 व 16 सितम्बर को आयोजित की जानी है। परीक्षार्थी अधिक होने से नाम के पहले एल्फाबेट के आधार पर परीक्षा तिथि आवंटित की गई।

यह परीक्षा 11 हजार 255 पदों के लिए हो रही है। इसमें जूनियर असिस्टेंट के 10 हजार 917, सचिवालय के 329 और आरपीएससी के 9 पद शामिल है।