जोधपुर

Phalodi Pradhan Result: फलोदी जिले में कांग्रेस की एक तरफा जीत, 8 पंचायत समितियों में प्रधान, भाजपा का नहीं खुला खाता

फलोदी जिले में पंचायत समिति प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने ऐसा प्रदर्शन किया कि भाजपा का खाता तक नहीं खुला। 9 में से 8 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बने, जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई। दो पंचायत समितियों में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 7:00 PM IST
Phalodi pradhan Chunav
Phalodi: देचू प्रधान ओमप्रकाश भील का अभिनंदर करते हुए (फोटो-पत्रिका)

फलोदी। पंचायत समिति प्रधान चुनाव में फलोदी जिले में कांग्रेस ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 9 में से 8 सीटों पर कब्जा जमाया है। भाजपा को जिले में एक भी पंचायत समिति में प्रधान पद नहीं मिला। वहीं, फलोदी पंचायत समिति में निर्दलीय प्रत्याशी तकु देवी ने जीत दर्ज कर कांग्रेस के खाते में एक सीट जाने से रोक दिया। जिले में कांग्रेस की जीत का आंकड़ा इसलिए भी खास है कि देचू और घंटियाली में पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध प्रधान चुने गए।

जिले की आऊ पंचायत समिति में कांग्रेस की लक्ष्मी प्रधान बनीं। बाप में गेम्भरसिंह और बापिणी में सुनील कुमार ने जीत दर्ज की। देचू में कांग्रेस के ओमा राम और घंटियाली में सुशीला निर्विरोध निर्वाचित हुईं। लोहावट में रेखा विश्नोई और पीलवा में रामप्यारी ने कांग्रेस के लिए जीत हासिल की। फलोदी पंचायत समिति में निर्दलीय प्रत्याशी तकु देवी ने प्रधान पद पर कब्जा जमाया। वहीं, सेतरावा में कांग्रेस के माला राम प्रधान चुने गए। इस तरह जिले की 9 पंचायत समितियों में कांग्रेस ने 8 और निर्दलीय ने एक सीट हासिल की।

पंचायत समिति वार प्रत्याशी और विजेता

पंचायत समितिबीजेपी प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीअन्य पार्टी/निर्दलीयकौन जीते
आऊ—लक्ष्मीरसाल कंवर (RLP)लक्ष्मी (कांग्रेस)
बापमगसिंहगेम्भरसिंह—गेम्भरसिंह (कांग्रेस)
बापिणीइंद्रासुनील कुमार—सुनील कुमार (कांग्रेस)
देचू—ओमा राम—ओमा राम (निर्विरोध)
घंटियाली—सुशीला—सुशीला (निर्विरोध)
लोहावट—रेखा विश्नोईसुभाष गोदारा (RLP)रेखा विश्नोई (कांग्रेस)
पीलवाकीर्ति कंवररामप्यारी—रामप्यारी (कांग्रेस)
फलोदी—हीरादेवीतकु देवी (निर्दलीय)तकु देवी (निर्दलीय)
सेतरावामंजुला दैयामाला राम—माला राम (कांग्रेस)

भाजपा को नहीं मिली कामयाबी

फलोदी जिले में भाजपा को प्रधान चुनाव में निराशा हाथ लगी। उपलब्ध प्रत्याशी सूची में आऊ, बाप, बापिणी, लोहावट, पीलवा, फलोदी और सेतरावा में भाजपा, आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबला किया, लेकिन इनमें से कोई भी प्रधान पद तक नहीं पहुंच सका। देचू और घंटियाली में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

कुल मिलाकर फलोदी जिले में कांग्रेस ने पंचायत समिति प्रधान चुनाव में मजबूत प्रदर्शन किया। आठ पंचायत समितियों में पार्टी का प्रधान बनना जिले की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।