
फलोदी। फलोदी जिले की नौ पंचायत समितियों के सदस्य पदों की मतगणना के परिणाम सामने आने लगे हैं। पंचायत समिति सदस्य चुनाव के परिणामों में कांग्रेस ने भाजपा को करारा झटका देते हुए जिले की अधिकांश पंचायत समितियों में बढ़त बनाई है। बाप से लेकर लोहावट, बापिणी, पीलवा, देचू और फलोदी तक कांग्रेस ने अपनी ताकत दिखाई। वहीं कुछ क्षेत्रों में आरएलपी ने भी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया। परिणामों में सबसे खास तस्वीर देचू की रही, जहां कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा को महज एक सीट पर समेट दिया। पीलवा में भी कांग्रेस ने सात सीटें जीतकर बढ़त बनाई, जबकि भाजपा को दो सीटों से संतोष करना पड़ा। आऊ में कांग्रेस ने नौ, भाजपा ने तीन और आरएलपी ने तीन सीटें जीतीं।
देचू में 15 में से 14 सीटें कांग्रेस के खाते में जाना भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश है। बाप में भी 10 में से 9 सीटें जीतकर कांग्रेस ने अपनी ताकत दिखाई। लोहावट में सभी छह सीटों पर कांग्रेस की जीत ने भाजपा की चुनौतियां बढ़ा दीं। पीलवा और फलोदी में भी कांग्रेस भाजपा से आगे रही।
आऊ और सेतरावा में आरएलपी ने तीन-तीन सीटें जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इन क्षेत्रों में मुकाबला केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच सीमित नहीं रहा। आरएलपी ने भी ग्रामीण मतदाताओं के बीच अपनी राजनीतिक जमीन का संकेत दिया।
बाकी जिलों के पंचायतों के परिणाम जानने के लिए पढ़े जैसे जयपुर पंचायत चुनाव परिणाम,अजमेर पंचायत चुनाव परिणाम, कोटा पंचायत चुनाव परिणाम, अलवर पंचायत चुनाव परिणाम, भरतपुर पंचायत चुनाव परिणाम, बाड़मेर पंचायत चुनाव परिणाम, बांसवाड़ा पंचायत चुनाव परिणाम, बीकानेर पंचायत चुनाव परिणाम, भीलवाड़ा पंचायत चुनाव परिणाम, सीकर पंचायत चुनाव परिणाम और अगर आप पूरे राजस्थान पंचायत चुनाव के परिणामों को जानना चाहते है तो Rajasthan Panchayat Chunav 2026 Live Update पर देख सकते है।