जोधपुर

कोनार्क वॉर मेमोरियल सहित एयरफोर्स स्टेशन की विजिट्र्स बुक में पीएम मोदी ने किए हस्ताक्षर, कार्यक्रम शुरू

इसके लिए वे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निकल पड़े।
2 min read
jaipur
PMAY

जोधपुर. सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एयरपोर्ट पर पहुंचने पर राज्य की सीएम वसुंधरा राजे ने अगवानी की। इस दौरान मंत्री शेखावत ने भी पीएम का स्वागत किया। जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर पीएम मोदी ने विजिट्र्स बुक में हस्ताक्षर किए। इसके बाद वे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्णाक युद्ध स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कोणार्क वॉर मेमोरियल पर मोदी ने 1965 व 1971 के युद्धवीरों को पुष्पचक्र भेंट कर वहां की विजिट्र्स बुक में भी अपने हस्ताक्षर किए। इसके लिए वे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निकल पड़े।

पीएम मोदी जोधपुर में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह के मौके पर आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ जवानों का हौसला बढ़ाएंगे। यह पहला मौका है, जब तीनों सेना अध्यक्ष जोधपुर में एक साथ नजर आएंगे। उनके साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे भी मौजूद रहे


कमाण्डर कॉन्फ्रेंस के लिए पहली बार एयरफोर्स बेस का चुनाव किया गया है। पश्चिमी सीमा के सबसे बड़े जोधपुर एयरबेस का इसके लिए चयन होना कई मायनों में महत्वपूर्ण है। कॉन्फ्रेंस में एयरफोर्स से जुड़े मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की संभावना है। वायुसेना के लिए राफेल विमान की खरीद, हाल में थल सेना के लिए खरीदे गए हथियार, दक्षिणी चीन सागर व श्रीलंका तक चीनी घुसपैठ, कश्मीर में राज्यपाल शासन के बाद के वहां के हालात पर चर्चा हो सकती है।


आम जनता भी आज देख सकेंगे प्रदर्शनी
लांसर चौराहा स्थित कोणार्क स्टेडियम में आर्मी की तीन दिवसीय प्रदर्शनी को शुक्रवार से ही आम जनता देख सकेगी। दर्शक शुक्रवार अपराह्न 4 से सात बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर पाएंगे। शनिवार को प्रदर्शनी अवलोकन का समय सुबह 9 से दोपहर 12 और अपराह्न 4 से शाम 7 बजे तक रहेगा। रविवार को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शनी देख पाएंगे।


एसपीजी ने संभाली पीएम की सुरक्षा व्यवस्था
प्रधानमंत्री की जोधपुर यात्रा को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप एसपीजी ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। ग्रुप के अधिकारियों ने वायुसेना, सेना और पुलिस के साथ मिलकर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा इंतजाम जांचे। उधरए पुलिस ने भी एयरपोर्ट व कार्यक्रम स्थल के आस.पास के इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस के साथ ही रेंज के जिलों की पुलिस को जोधपुर बुलाया गया है।

Published on:
28 Sept 2018 10:07 am