जोधपुर

Jodhpur Election Result Update: पहले राउंड में कांग्रेस की मनीषा पंवार भाजपा के अतुल भंसाली से आगे

Jodhpur Election Result Update: राजस्थान विधानसभा चुनाव मतगणना में जोधपुर जिले की चर्चित सीट जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से पहले राउंड में कांग्रेस की प्रत्याशी मनीषा पंवार भाजपा के प्रत्याशी अतुल भंसाली से आगे चल रही हैं।  
2 min read
Dec 11, 2018
Rajasthan Election : jodhpur city assembly area result live update
Rajasthan Election : jodhpur city assembly area result live update

जोधपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव मतगणना में जोधपुर जिले की चर्चित सीट जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी मनीषा पंवार भाजपा के प्रत्याशी अतुल भंसाली से आगे चल रही हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही मतणना का अब तक का दृश्य यह है कि पहले राउंड में कांग्रेस की प्रत्याशी मनीषा पंवार आगे रहीं। इस दौर में कांग्रेस की प्रत्याशी मनीषा पंवार को 460 और भाजपा के प्रत्याशी अतुल भंसाली को 181 वोट मिले।

अब जानिए जोधपुर के विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता
विस क्षेत्र कुल मतदाता पुरुष महिला थर्ड जेंडर

जोधपुर शहर -197922 101129 96792 1
सरदारपुरा -228614 117818 110795 1
सूरसागर -264705 138590 126114 1
लोहावट -231059 122363 108697 0
फलौदी - 228553 12062 107791 0
शेरगढ़ -249137 131041 118096 0
ओसियां -234365 123228 111137 0
भोपालगढ़ -266710 144631 132079 0
लूणी -293900 155160 128825 5
बिलाड़ा -264634 137201 1237432 1
जोधपुर जिले में कुल मतदाता-2459599
(स्रोत : निर्वाचन विभाग।)

—-
यह भी जानें कि किस सीट पर हैं कितने उम्मीदवार
जोधपुर शहर -16
सरदारपुरा -17
सूरसागर -15
लोहावट -8
फलौदी - 8
शेरगढ़ -9
ओसियां -5
भोपालगढ़ -17
लूणी -9
बिलाड़ा -5
—-

हर जगह पर है नजर

जिले में मतदान के बाद 10 विधानसभा क्षेत्रों से लाई गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 80 बीएसएफ के हथियारबंद जवानों और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखी हुई हैं, जहां बीएसएफ के जवानों ने दो स्तरीय सुरक्षा घेरा बना रखा है। कॉलेज के मुख्य द्वार पर दो हथियारबंद जवान और परिसर में कमरों के बाहर तीन जवान अलग-अलग पारी में 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। जबकि कॉलेज के बाहर पुलिस गश्त लगा रही है। जिले के 99 प्रत्याशियों क नतीजा इन इवीएम में कैद है।

एक नजर पिछले मतदान के प्रतिशत पर
लोकतंत्र के सबसे बड़ा उत्सव इस बार जनता ने बखूबी मनाया। जोधपुर जिले में 72 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। एक नजर पिछले मतदान के प्रतिशत पर :

विधानसभा क्षेत्र - वर्ष 2003 - वर्ष 2008 - वर्ष 2013
जोधपुर शहर - 62.71 - 54.52 - 64.94
सूरसागर -56.78 - 52.56 - 67.96
सरदारपुरा — 55.69 - 55.46 - 69
लूणी - - 68.85 - 71.17 - 76
बिलाड़ा — 66.23 - 56.5 - 67.58
भोपालगढ़ - 65.85 - 52.78 - 74.03
ओसियां - - 58.64 - 66.26 - 74.71
शेरगढ़ - 61.69 - 66.69 -79.39
लोहावट - सीट नही - 63.94 - 77.59
फलोदी - 61.49 - 60.30 - 72.90
जिला - 61.53 - 59.93 - 71.41

Updated on:
11 Dec 2018 10:29 am
Published on:
11 Dec 2018 10:08 am