जोधपुर

मोबाइल से फोटो खींचने के दौरान वीवीपेट मशीन हुई खराब, पीठासीन अधिकारी ने दर्ज कराया केस

मतदान के दौरान एक युवक के मोबाइल से फोटो खींचते ही वीवीपेट मशीन खराब हो गई। पीठासीन अधिकारी ने युवक पर फोटो खींचने से मशीन में तकनीकी खामी आने का आरोप लगाकर थाने में मामला दर्ज करवा दिया।
less than 1 minute read
May 01, 2019
मनाया लोकतंत्र का महापर्व
Lok Sabha Election 2019...गर्मी भी नहीं कम कर पाई इनका उत्साह

जोधपुर। सूरसागर थानान्तर्गत विद्याशाला स्थित पॉलिंग बूथ पर मतदान के दौरान एक युवक के मोबाइल से फोटो खींचते ही वीवीपेट मशीन खराब हो गई। पीठासीन अधिकारी ने युवक पर फोटो खींचने से मशीन में तकनीकी खामी आने का आरोप लगाकर सूरसागर थाने में मामला दर्ज करवा दिया।

पुलिस ने जब्त किया मतदाता का मोबाइल

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अध्यापक भवानी सिंह पुत्र केशर सिंह ने बतौर पीठासीन अधिकारी मतदान करने आए सूरसागर निवासी जालम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मतदाता का मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है। आरोप है कि जालम दोपहर करीब तीन बजे मतदान करने के लिए बंशीधर पुरोहित विद्याशाला बूथ पर गया था।

मतदान के बाद मोबाइल से फोटो व वीडियो बनाने लगा

मतदान के बाद वह मोबाइल से फोटो व वीडियो बनाने लगा। इस दौरान वीवीपेट मशीन बंद हो गई। हालांकि यह तकनीकी खामी से बंद हुई थी और कुछ देर बाद शुरू भी हो गई, लेकिन पीठासीन अधिकारी ने मोबाइल से फोटो व वीडियो बनाने के दौरान मशीन से छेड़छाड़ करने और उससे मशीन बंद होने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसमें मतदान की गोपनीयता भंग करने का भी आरोप लगाया गया है।

मतदान केन्द्र में मोबाइल का उपयोग वर्जित
मतदान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है। यही वजह है कि मतदान केन्द्र में मोबाइल का उपयोग करना कानूनन गलत है। मोबाइल से फोटो व वीडियो लेना तो दूर, बात करने पर भी पाबंदी है।

Updated on:
01 May 2019 02:18 pm
Published on:
01 May 2019 02:08 pm