9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM गहलोत ने राजस्थान के इस कस्बे को जिला बनाने को लेकर किया ये बड़ा वादा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वे वादा करते हैं कि कोटपूतली को जिला बनाने को लेकर काम करेंगे।
2 min read
Google source verification
Jaipur

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दूसरे चरण की लोकसभा सीटों पर तीन जगह सभाएं कीं। चूरू, धौलपुर और जयपुर के कोटपूतली की सभा में उन्होंने अपना फोकस न्याय योजना, किसान और युवा बेरोजगारों पर रखा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वे वादा करते हैं कि कोटपूतली को जिला बनाने को लेकर काम करेंगे।

कोटपूतली में राहुल गांधी ने कहा कि उनका सिस्टम ही ऐसा है, जिसमें जनता मालिक है। जो मालिक ऑर्डर देगा, वही काम होगा। किसान ने कहा कि उनका बजट अलग आना चाहिए है, तो उनकी बात मानी और तुरन्त एलान कर दिया कि 2019 में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो मुख्य बजट से पहले किसान का बजट आएगा।

किसान को जेल नहीं जाना होगा
फिर किसानों ने कहा कि जब बैंक का पैसा नीरव, मेहुल, ललित और अनिल ने चोरी किया तो भी वे जेल नहीं गए। फिर किसान को क्यों जेल? उनकी इस बात को भी माना। अब कांग्रेस सत्ता में आने पर कानून में बदलाव करेगी। बैंक का कर्ज नहीं चुकाने पर किसान को जेल नहीं जाना होगा। मोदी के दोस्त करोड़ों लेकर भी जेल से बाहर हैं और किसान 5 हजार ऋण भी न चुकाने पर जेल जा रहा है।

इससे पहले उन्होंने धौलपुर और चुरू लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं में कहा कि जनता को खाते में पैसा डालने का सपना तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिखाया था। लेकिन वो पैसा तो आया नहीं। उन्होंने जनता के खाते जरूर खुलवा दिए। लेकिन मोदी के दिखाए सपने को अब कांग्रेस पूरा करेगी। देश के सबसे गरीब 25 करोड़ लोगों को न्याय योजना में सीधा पैसा उनके खाते में दिया जाएगा।

कोटपूतली को जिला बनाएंगे : गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोटपूतली को नगर पालिका बनाने की मांग लम्बे समय से चली आ रही है। इसके बाद बोले की कोटपूतली को जिला बनाने की भी मांग है। लेकिन वे वादा करते है कि जिला बनाने को लेकर काम करेंगे, और जो भी कमेटी की जरूरत होगी। वो बनाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार तीन माह पहले ही बनी है। जो घोषणा पत्र में वादे किए थे, वे अधिकांश पूरे किए जा चुके हैं।

अगली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव : सचिन
उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि यह आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। भाजपा ने पांच साल में देश में जो सामाजिक जहर घोला है। उसके खिलाफ है। आज ये लोग भाई-भाई में जातिवाद का जहर घोलकर झगड़ा करा रहे हैं। चुनाव जीतने के लिए लोगों की धार्मिक भावनाओं को भडक़ाया जा रहा है। युवा और सभी को समझना होगा कि एक-एक वोट से नए भारत का निर्माण होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग