
जोधपुर. सोशल मीडिया पर लाखों के फॉलोअर्स होना चुनाव में जीता नहीं सकते हैं। जोधपुर जिले में ऐसे ही एक और इन्फ्लूएंसर को सरपंच चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बावड़ी पंचायत समिति के लवेरा कला ग्राम पंचायत से सरपंच प्रत्याशी हिम्मताराम खदाव 444 मत हासिल करके तीसरे स्थान इन्फ्लूएसर पर रहे। वो सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और कॉमेडियन हैं। उनके 11 लाख से अधिक फॉलोअर्स है। कॉमेडियन हिम्मताराम खदाव सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर है। इंस्टाग्राम पर उनके 11 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, फेसबुक पर भी उनके बहुतायत में फॉलोअर्स है। मतदान के बाद शुक्रवार रात घोषित चुनावी परिणाम में गणपतराम माचरा सरपंच चुने गए। सुरेन्द्र सिंह दूसरे नम्बर पर रहे। जबकि 11 लाख फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इंन्फ्लूअंसर हिम्मताराम को गांव में 444 मत ही मिले और वे तीसरे नम्बर पर रह गए।
उधर,ओसियां पंचायत समिति में इंदों की ढाणी ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव में ओमप्रकाश बिश्नोई भी चुनाव हारे थे। उनके 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स है, लेकिन सरपंच चुनाव में उन्हें सिर्फ 33 वोट ही मिले थे।
जोधपुर में ही नहीं, भीलवाड़ा जिले की फुलियाखुर्द ग्राम पंचायत में भी सोशल मीडिया की लोकप्रियता चुनावी जीत में नहीं बदल सकी। यहां राजस्थान के चर्चित फिटनेस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी कोमल साहू (तेली) ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। चुनाव को लेकर गांव में काफी चर्चा रही। मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग के आरोप भी लगे और इसको लेकर पुलिस के साथ तीखी बहस की स्थिति बनी। हालांकि, देर रात जब मतगणना पूरी हुई तो नतीजे कोमल के पक्ष में नहीं रहे। वह कुल 277 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं।
फुलियाखुर्द पंचायत में सरपंच पद के लिए कुल 8 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें भगवती लाल सोनी ने 1,203 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं, पूर्व सरपंच कालू राम जाट 797 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। पंचायत में कुल 2,380 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इस चुनाव में कोमल साहू की हार इसलिए भी चर्चा में रही, क्योंकि उनके पति पवन साहू की सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान है। पवन साहू के यूट्यूब चैनल पर 2.7 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। इसके अलावा फेसबुक पर 30 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 70 लाख फॉलोअर्स हैं।