जोधपुर

IMD Rain Alert: तूफानी बारिश ने शहर को किया बेहाल, 3 फीट तक भरा पानी, मौसम विभाग की एक और चेतावनी जारी

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2023, 8:43 AM IST
rain_in_jodhpur.jpg

जोधपुर। दिनभर भयंकर उमस के बाद आखिरकार शुक्रवार रात को शहर और आसपास के ग्रामीण हिस्सों में मूसलाधार बारिश (IMD Rain Alert) हुई। बादलों की गर्जना, बिजली की चकाचौंध के साथ एक घंटे तक एकरस पानी बरसा। रात 11.30 बजे तक शहर में 66.8 मिमी बरसात दर्ज की गई। वहीं बीजेएस स्थित न्यू रूपनगर क्षेत्र में घरों में बरसात का पानी घुसने से नगर निगम की ओर से पम्प लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया गया। तेज बारिश से सड़कों पर जबरदस्त बाळा (IMD Rain Alert) आ गया। कई जगह एक फीट तक पानी का रेला चलने लगा। रात को घर लौट रहे कई लोग बारिश में फंस गए।


मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन भी सामान्य है। ऐसे में अगले एक सप्ताह तक बारिश का मौसम बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बरसात (IMD Rain Alert) के भी आसार है। सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। भोर में 89 फीसदी आद्रता से सुबह से भी भयंकर उमस व्याप्त हो गई। ऊपर से आसमां साफ होने से निकली धूप ने उमस को और अधिक बढ़ा दिया। दोपहर तक हालात खराब हो गए।


शाम को छींटे, रात को तूफानी बारिश

शहर में शाम को हल्की बारिश हुई। इससे उमस का असर बढ़ गया। शहरवासी और अधिक बेहाल हो गए। रात 9 बजे अचानक से तूफानी बारिश (IMD Rain Alert) शुरू हुई। लगातार बिजली चमकने और तेज हवा के साथ बौछारें गिरी। एक जैसी बरसात से थोड़ी ही देर में सड़कों और मौहल्लों में पानी का रेला आ गया। देखते ही देखते सड़कें दरिया बन गई। खतरनाक पुलिया, मेड़ती गेट, कलक्ट्रेट, नेहरु पार्क, बनाड़ रोड पर एक से तीन फीट तक पानी भर गया।

Published on: