जोधपुर

Rajasthan Weather : मौसम का अनोखा महीना बना अक्टूबर, रातें नहीं दिन हो रहे ठंडे

Rajasthan Weather : राजस्थान में कमाल का मौसम परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस साल अच्छे मानसून, अत्यधिक बारिश और ला-नीना का असर अक्टूबर महीने से ही देखने को मिल रहा है। मौसम का अनोखा महीना बना अक्टूबर, जिसमें रातें नहीं दिन ठंडे रहे हैं।
2 min read
Rajasthan Weather October has become a unique weather month nights not Days are colder Jodhpur coldest nights this year
जोधपुर में रातानाडा गणेश मंदिर परिसर से सुबह के समय लिया गया दृश्य, शाम के समय घंटाघर से लिया गया बादलों का दृश्य। फोटो एसके मुन्ना

Rajasthan Weather : इस साल अच्छे मानसून, अत्यधिक बारिश और ला-नीना का असर अक्टूबर महीने से ही देखने को मिल रहा है। रात भले ही इतनी अधिक ठंडी नहीं हुई लेकिन दिन सबसे अधिक ठंडे साबित हो रहे हैं। अक्टूबर महीने में अब तक दिन का सर्वाधिक पारा 35.6 डिग्री रहा है, जो 3 अक्टूबर को मापा गया। अब तक पूरे महीने केवल पांच दिन ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार किया था, शेष दिनों तापमान कम रहा था।

मौसम विभाग के बीते 10 साल के जोधपुर के अक्टूबर महीने के अधिकतम तापमान को देखें तो वर्ष 2022 में अक्टूबर महीने का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रहा था। शेष साल इससे अधिक ही रहा। अक्टूबर महीने में सर्वाधिक पारा 1968 में रहा था जब उस साल गांधी जयंती के दिन अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

दो दिन पारा 40 डिग्री को पार

बीते दस साल में जोधपुर में दो वर्ष ऐसे बीते जब अक्टूबर महीने में दिन का तापमान चालीस डिग्री को पार कर गया था। वर्ष 2017 और 2018 के अक्टूबर महीने में अधिकतम तापमान चालीस डिग्री पहुंच गया था।

रात ठंडी नहीं, बीते 10 साल की तीसरी सबसे गर्म रात

गुलाबी सर्दी की शुरुआत का महीना माने वाले अक्टूबर की रातें इस साल बीते दस साल में तीसरी सबसे गर्म रातें रही है। इस साल अब तक अक्टूबर में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया है जो केवल पिछले साल की तुलना में ही कम तापमान है। वर्ष 2024 में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रहा था। वर्ष 2023 में 17.4 डिग्री रहा था। पिछले दस साल में जोधपुर में अक्टूबर महीने की सबसे ठंडी रात वर्ष 2020 में 28 और 29 अक्टूबर को रही जबकि रात का तापमान 15.2 डिग्री तक लुढ़क गया। अन्य साल में भी 16 से 17 डिग्री के मध्य रहा।

1973 में रही सबसे ठंडी रात

जोधपुर में अक्टूबर महीने का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान वर्ष 1973 को रेकॉर्ड किया गया था। उस साल 27 अक्टूबर को रात का पारा 11.7 डिग्री तक पहुंचा था यानी अक्टूबर के खत्म होते होते सर्दी शुरू हो गई थी।

जोधपुर में बीते 10 साल में अक्टूबर महीने का सर्वाधिक अधिकतम तापमान

वर्ष - अधिकतम तापमान
2024 39.4
2023 38.1
2022 37.4
2021 38.1
2020 38.2
2019 37.6
2018 40.0
2017 40.3
2016 37.6
2015 39.6

(दो अक्टूबर 1968 को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री मापा गया था।)

Updated on:
29 Oct 2025 10:05 am
Published on:
29 Oct 2025 10:05 am