जोधपुर

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर-कार भिड़ंत में 2 पुलिसकर्मी समेत तीन मरे, दो कांस्टेबल घायल

Road Accident In Rajasthan: राजस्थान के जोधपुर जिले के आसोप कस्बे में शनिवार को ट्रेलर और कार भिड़ंत में 2 पुलिसकर्मी व कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार में सवार 2 कांस्टेबल घायल भी हुए हैं।
2 min read
Jan 28, 2023
road_accident.jpg

Road Accident In Rajasthan: राजस्थान के जोधपुर जिले के आसोप कस्बे में शनिवार को ट्रेलर और कार भिड़ंत में 2 पुलिसकर्मी व कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार में सवार 2 कांस्टेबल घायल भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार आसोप थाने के हेड कांस्टेबल तेजाराम, कांस्टेबल मनीराम, मोहनलाल व और अशोक गुमशुदा की तलाश के साथ ही आरोपी की तलाश में निजी कार लेकर निकले थे। कार मालिक राजूराम देवासी कार चला रहा था।

कस्बे से बाहर निकलते ही सरकारी स्कूल के पास मोड़ में सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रेलर की कार से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के आगे का हिस्सा बुरी पिचक गया। कार चालक और चारों सिपाही अंदर फंस गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और निजी वाहनों व एम्बुलेंस से भोपालगढ़ के उप जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हेड कांस्टेबल तेजाराम व कार चालक राजूराम देवासी को मृत घोषित कर दिया गया।

घायल कांस्टेबल मनीराम, मोहनलाल व अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद गंभीर घायल कांस्टेबल मोहनलाल की भी मौत हो गई। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कयाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील के पंवार, सहायक पुलिस आयुक्त चक्रवतीसिंह राठौड़ अस्पताल पहुंचे। अस्पताल अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित से मिलकर घायलाें के इलाज की समुचित व्यवस्था करवाई।

हेड कांस्टेबल व कार चालक की मौत:
किसी मामले की जांच के संबंध में हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल निजी कार से जा रहे थे। ट्रेलर से कार की भिड़ंत हो गई। एक हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल व कार चालक की मौत हुई है। 2 कांस्टेबल घायल हैं।
अनिल कयाल, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जोधपुर।

Published on:
28 Jan 2023 07:26 pm