भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में एक सड़क हादसे में भाई और बहन की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोग कहने लगे हे भगवान ऐसा किसी के साथ ना हो। हादसा भरतपुर जिले के भुसावर-हिंडौन सड़क मार्ग पर गांव कारवान के पास हुआ। बजरी से भरे ट्रेलर ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया और घसीटते हुए करीब 20 मीटर तक ले गया।