
जोधपुर. सामाजिक संगठनों और सोशल मीडिया पर शुरू की गई चाइनीज पटाखों को नहीं खरीदने की मुहिम असर दिखाने लगी है। इस बार की बाजार में चाइना के बजाय भारत में निर्मित स्वदेशी पटाखों की एक से बढकऱ एक वैरायटी उपलब्ध है। लेकिन लोग चाइना के पटाखों में खास रुची नहीं दिखा रहे। यही वजह है की इस बार दुकानदारों ने शिवकाशी, किशनगढ़ में निर्मित पटाखे दुकान में सजाए हैं। इस बार पटाखों की वैरायटी पर पेश रिपोर्ट-
घूम चकरी
पहले हाथ से पिन स्पिन घूमाने का क्रेज था। उसी तर्ज पर इस बार सरदारपुरा बी रोड स्थित होलसेल पटाखा बाजार में उपलब्ध घूमचकरी एक बार सीधे तो दूसरी बार में उल्टा चकर लगाती है।
होली बम
यह बम फोडऩे पर लाल, पीला, हरा, काला, नीला रंग का धूआं छोड़ता है। का धुंआ छोड़ेगा। इसे स्मोक बम भी कहते हैं। इसे खरीदने में ग्राहक विशेष उत्साह दिखा रहे हैं।
मैजिक बटरफ्लाई
बच्चों के लिए मैजिक बटरफ्लाई बेहतर विकल्प है। पांच फीट तक की रेंज में बटरफ्लाई की तरह चलने वाले इस बम को खरीदने में बच्चे खासा उत्साह दिखा रहे हैं।
ये भी किसी से कम
इसके अलावा 252 शॉट, पांच हजार लड़, 3 स्काइ शॉट, डबल साउंड बम, फायर बम, मैजिक बज की एक से बढकर एक वैरायटी बाजार में है। आप भी इन पटाखों को खरीद कर त्यौंहार का मजा दुगूना कर सकते हैं।
इनका कहना है
ग्राहक इस बार भारत में निर्मित पटाखों में रूचि दिखा रहे हैं। इसके चलते हम स्वदेशी पटाखे ही बेचने के लिए लाए हैं।
आनंद किशोर लोहिया, दुकानदार, सरदारपुरा
इस बार मुर्गे की आवाज निकालने वाले बम की बिक्री खूब हो रही है। चाइना के पटाखों की बिक्री न के बराबर है।
ओमप्रकाश खींची, मसूरिया
मैने पहले ही तय कर लिया था कि चाइना के पटाखें नहीं खरीदूंगी। इसलिए स्वदेशी पटाखें ही खरीदे हैं।
मधु लूंकड़, ग्राहक
बाजार में पटाखों की काफी नई वैरायटी नजर आ रही है। परिवार व दोस्तों के साथ पटाखे जलाकर खुशियां मनाएंगे।
अनुज ग्राहक