जोधपुर

Jodhpur : पूर्व विधायक संयम लोढ़ा मामले में नया अपडेट, पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जोधपुर से 2 युवक गिरफ्तार

Jodhpur : जोधपुर. सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रैकी करने के मामले में जोधपुर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 10:41 PM IST
sirohi former mla sanyam lodha recce case two youths from Jodhpur arrested
Jodhpur : आरोपियों की फोटो। पत्रिका

Jodhpur : जोधपुर. सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रैकी करने के मामले में जोधपुर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पंजाब के हार्डकोर बदमाशों ने पैसों का लालच देकर उन्हें अपने नेटवर्क से जोड़ा था। दोनों पर रैकी करने के साथ हथियारों की सप्लाई की साजिश में शामिल होने का भी आरोप है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए।

जोधपुर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भदवासिया स्थित विद्या नगर निवासी अनिल सारण और कापरड़ा के ओलवी गांव निवासी विकास विश्नोई (हाल निवासी विद्या नगर लिंक रोड) के रूप में हुई है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए पंजाब के बदमाशों से पूछताछ की तो दोनों की भूमिका सामने आई। पुलिस ने मामले में हत्या के षड्यंत्र और विस्फोटक अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी हैं। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की अन्य कड़ियों का पता लगाया जाएगा।

होटल में दबिश देकर पकड़े थे पंजाब के दो बदमाश

गौरतलब है कि एयरपोर्ट थाना पुलिस और एजीटीएफ ने 20 सितंबर को कैलाश नगर स्थित सनसिटी इन होटल में दबिश देकर पंजाब के फाजिल्का निवासी जसकरण सिंह उर्फ कट्टा और राजिंदर उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया था। दोनों ने फर्जी आधार कार्ड से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।

तलाशी के दौरान जसकरण के बैग में डिब्बे में छिपाकर रखी 58 ग्राम अफीम और 43 हजार रुपए मिले थे। वहीं, राजिंदर के बैग से 25 ग्राम अफीम, एक चालू रिवॉल्वर और 45 हजार 100 रुपए बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने हरियाणा और पंजाब से तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।

Updated on:
29 Nov 2026, 10:41 PM IST
Published on: