जोधपुर

Rajasthan: शादीशुदा बहन ने दिया भाई को जिंदगीभर का खास तोहफा, किडनी देकर बचाई जान

Kidney Transplant Jodhpur: जोधपुर के मांडियाई खुर्द गांव में दोनों किडनी फेल होने से जूझ रहे भागीरथ सियोल को उनकी बहन तुलछी देवी ने जीवनदान दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2025, 5:47 PM IST
Kidney Donation in Jodhpur
बहन तुलछी देवी और भाई भागीरथ सियोल। फाइल फोटो- पत्रिका

Jodhpur Sister Donates Kidney ओसियां। भाई-बहन का रिश्ता हमेशा त्याग और स्नेह की मिसाल रहा है। इस बीच जोधपुर जिले के मांडियाई खुर्द गांव में एक बहन ने जो निर्णय लिया, वह समाज के लिए प्रेरक उदाहरण बन गया है।

32 वर्षीय एडवोकेट भागीरथ सियोल की दोनों किडनी फेल होने से परिवार पर संकट गहरा गया, तो उनकी 45 वर्षीय बहन तुलछी देवी ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी किडनी दान करने की सहमति दे दी। बुधवार को जोधपुर एम्स में तुलछी की किडनी भाई भागीरथ को लगाई गई।

2019 में आया था हार्ट अटैक

भागीरथ सियोल पुत्र धन्नाराम सियोल को वर्ष 2019 में हार्ट अटैक आया था। परिवार को उम्मीद थी कि स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा, लेकिन मई 2025 में अचानक तबीयत बिगड़ने पर कराई गई जांच में पता चला कि उसकी दोनों किडनी पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। तीन भाइयों भरत, श्याम और भागीरथ और तीन बहनों वाले परिवार पर यह खबर भारी पड़ी।

तुलछी देवी का निर्णय

तुलछी देवी पत्नी हरिराम धतरवाल (एडवोकेट), मूल निवासी मांडियाई खुर्द और ससुराल खेतासर की मुखनाणी ढाणी, वर्तमान में सारण नगर जोधपुर में रहती हैं। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि भाई की सांसें चलती रहें, इससे बड़ी खुशी उनके लिए और कुछ नहीं। यदि उनके अंग से भाई का जीवन बच सकता है, तो यह उनका सौभाग्य है।

यह वीडियो भी देखें

वहीं माता मोहनी देवी, भाई भरत और श्याम, बहनें भंवरी व गुड्डी सहित सभी परिवारजन अस्पताल में मौजूद हैं। बीजारिया बावड़ी (तिवरी) स्थित ससुराल पक्ष के सदस्यों सहित गांव और क्षेत्र के कई लोग भी अस्पताल पहुंचकर परिवार का हौसला बढ़ा रहे हैं।

Updated on:
19 Nov 2025, 5:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता