जोधपुर

जोधपुर में पिता से मारपीट करने पर मां ने बेटे की आंखों में मिर्च झोंकी, गुस्साए भाई- बहन ने बरसाए डंडे

Jodhpur Crime News: जोधपुर में पारिवारिक झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला युवक की आंखों में मिर्च झोंंक रही है तो मौके पर मौजूद अन्य लोग युवक पर जमकर लाठियां बरसा रहे हैं।
2 min read
पुलिस थाना माता का थान, पत्रिका फाइल फोटो
पुलिस थाना माता का थान, पत्रिका फाइल फोटो

Jodhpur Crime News: जोधपुर में पारिवारिक झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला युवक की आंखों में मिर्च झोंंक रही है तो मौके पर मौजूद अन्य लोग युवक पर जमकर लाठियां बरसा रहे हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मकान बेटी के नाम करने से विवाद

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के माता का थान थाना इलाके में मामला दो दिन पहले का बताया जा रहा है। हमले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। माता का थान पुलिस थाना प्रभारी सफीक खान ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना हुई है।

थाना प्रभारी के अनुसार देवीलाल और हनुमान दो भाई हैं, इनके मां-बाप ने एक मकान उसकी बहन के नाम कर दिया। हनुमान पहले अपने माता-पिता के साथ रहता था, लेकिन बीच में हनुमान ने अपने माता और पिता के साथ बदतमीजी की, जिसके बाद उसकी मां ने उसे घर से निकाल दिया।

आरोपी पर पूर्व में भी केस दर्ज

परिजनों का आरोप है कि हनुमान अपने माता-पिता और भाई-बहन से रंजिश रखता है। वह अपने माता-पिता के घर जाता और पत्थर फेंकता है। इस बारे में हनुमान के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज भी कराया गया। इस बीच 15 जनवरी को इसकी बहन घर पर अकेली थी। तभी वह वहां जाकर उसके साथ मारपीट की और वहां से सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा कर ले गया और इस संबंध में भी पूर्व में परिजनों ने केस दर्ज कराया।

भाई-बहन और मां ने पीटा

बीते 27 जनवरी को हनुमान ने अपने पिता के साथ में मारपीट की और इस बात पर गुस्सा होकर इसके भाई व बहन ने रास्ते में जाते हुए सब्जी मंडी के आगे रोककर मारपीट की और उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। परिवार के लोगों ने युवक पर जमकर लाठियां बरसाई।

पुलिस के अनुसार 4 महीने पहले पारिवारिक विवाद को लेकर शिकायत दर्ज हुई और पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद किया। इस मामले में हनुमान के खिलाफ चालान भी कोर्ट में पेश हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

Updated on:
01 Feb 2026 10:25 am
Published on:
01 Feb 2026 09:50 am