जोधपुर

भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल : फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया विजेता, चौंकाने वाला दावा

Phalodi Satta Bazaar: आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भावों में भारत को फेवरेट माना जा रहा है और टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

2 min read
Mar 07, 2026
T20 World Cup Final, भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, Phalodi Satta Bazaar, IND vs NZ Final Match Prediction, T20 World Cup 2026, India vs New Zealand, T20 World Cup Final, Phalodi Betting Market, Team India Favorite, Suryakumar Yadav Captain, Sanju Samson Knock, Finn Allen Century, Ishan Kishan Runs, Varun Chakravarthy Wickets, Rachin Ravindra Bowling, Rinku Singh Finisher, Narendra Modi Stadium Final, ICC T20 Championship, Cricket Final Clash
फाइल फोटो- पत्रिका

IND vs NZ Final Match Prediction: आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप 2026 के फाइनल में जब भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगा, तो मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। एक ओर भारत की नजर खिताब जीतने पर होगी, वहीं न्यूजीलैंड इतिहास रचने की कोशिश करेगा।

भारत का पलड़ा भारी

इस बीच फलोदी सट्टा बाजार में भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है। बाजार के ताजा भावों के अनुसार टीम इंडिया 43-44 पैसे के भाव पर चल रही है, जिससे भारत को फाइनल का फेवरेट माना जा रहा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि भारत की जीत पर कम और न्यूजीलैंड की जीत पर ज्यादा भुगतान मिलने का अनुमान है। दरअसल जिस टीम को बाजार में फेवरेट माना जाता है, उसकी जीत की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने सात विकेट पर 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन की तेज पारी खेली। मध्यम क्रम में ईशान किशन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने भी उपयोगी योगदान दिया। जवाब में इंग्लैंड ने जैकब बेथेल के शतक के दम पर संघर्ष किया, लेकिन भारतीय टीम ने अंत तक दबाव बनाए रखते हुए जीत हासिल की।

ईशान किशन शीर्ष स्कोरर

वहीं न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फिन एलन ने 33 गेंदों में 100 रन की विस्फोटक पारी खेली। टिम सीफर्ट ने 58 रन बनाकर उनका साथ दिया और टीम ने 13वें ओवर में नौ विकेट रहते जीत दर्ज कर ली। टूर्नामेंट में भारत के लिए ईशान किशन 263 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे हैं, जबकि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 13 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन 289 रन के साथ टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं, जबकि रचिन रवींद्र ने 11 विकेट लेकर गेंदबाजी आक्रमण को संतुलन दिया है।

कुछ बदलाव संभव

खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा की जगह रिंकू सिंह को मौका मिल सकता है। रिंकू 45 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 39.12 के औसत और 155.74 के स्ट्राइक रेट से 665 रन बना चुके हैं और डेथ ओवरों में तेज रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। गेंदबाजी में भी बदलाव संभव है। वरुण चक्रवर्ती के हालिया महंगे स्पेल के बाद कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है। कुलदीप ने 54 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 95 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 6.95 है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं, जिससे फाइनल के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

नोटः यहां पर दी गई जानकारी फलोदी में सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Updated on:
07 Mar 2026 02:36 pm
Published on:
07 Mar 2026 02:35 pm