जोधपुर

बारिश के मौसम में चला रहे हैं इलेक्ट्रिक गाड़ी तो हो जाएं सावधान, वरना लगेगा बड़ा झटका, जानिए कैसे

गाड़ी की बैटरी चार्ज रखें। बरसात के मौसम में गाड़ी के चार्जर को सुरक्षित स्थान पर रखें। गाड़ी के साथ चार्जर को भी बरसात से बचाए रखें।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2023, 1:45 PM IST
electric_vehicle.jpg

जोधपुर। बारिश के मौसम में गाड़ी चलाने में काफी सावधानी रखनी पड़ती है। यदि आपके पास इलेक्ट्रिक वाहन है तो आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। बरसात के मौसम में इलेक्ट्रिक वाहनों को देखरेख की अधिक आवश्यकता होती है। जरा सा पानी भी गाड़ी की तबीयत बिगाड़ सकता है। ऐसे में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी का खास ध्यान रखने के लिए आप कई सावधानियां बरत सकते हैं।


बैटरी चार्ज रखें

गाड़ी की बैटरी चार्ज रखें। बरसात के मौसम में गाड़ी के चार्जर को सुरक्षित स्थान पर रखें। गाड़ी के साथ चार्जर को भी बरसात से बचाए रखें। इलेक्ट्रिक वाहनों को बारिश के समय पानी से बचाने के लिए सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। बरसात में गाडी़ ज्यादा भीगे नहीं, इस बात का विशेष ध्यान रखें। अपनी गाडी को पानी से भरी सड़कों से निकालने से बचें। ज्यादा पानी के सम्पर्क में आने से इनके सेंसिटिव पार्टस और सेंसर के डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है।


गाड़ी के पार्ट्स रखें साफ

गाड़ी के टायरों की सतह को साफ रखें, जिससे टायरों को अच्छी पकड़ मिलेगी और गाड़ी स्लिप होने से बचेगी। गाड़ी के ब्रेक पैड की सतह को भी साफ करें। गाड़ी के मिरर्स के अलावा हेडलाइट्स, टेललाइट्स, और ब्रेकलाइट्स को साफ करें।


चलाने से पहले जाचं ले

बारिश में गाड़ी चलाने से पहले अपनी गाड़ी की ब्रेक, स्टीयरिंग, विंडशील्ड एवं वाइपर ब्लेड को जांचें और उन्हें साफ करें जिससे आपको पता रहेगा कि गाड़ी के सिस्टम सही ढंग से काम कर रहे हैं। बरसात के मौसम में इलेक्ट्रिक वाहनों की देखरेख करने से उनकी सुरक्षा, संचालन और दुरुस्ती सुनिश्चित होती है। कई छोटे उपायों से आप अपनी गाड़ी की सेहत सुधार सकते हैं।

Published on: