जोधपुर

Jodhpur Road Accident: जोधपुर में कार-ट्रेलर की भिड़ंत, तीन की मौत, एक मासूम गंभीर घायल

Borunda Accident: बोरूंदा के पास ट्रेलर और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि साढ़े सात साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

less than 1 minute read
Jun 21, 2026
jodhpur road accident
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। ग्रामीण क्षेत्र में रविवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा बोरूंदा से करीब तीन किलोमीटर दूर एचपी पेट्रोल पंप के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, एक कार बोरूंदा की तरफ आ रही थी, जबकि ट्रेलर बोरूंदा से मेड़ता की ओर जा रहा था। आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में कार सवार एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई।

यह वीडियो भी देखें

हादसे में करीब साढ़े सात साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बोरूंदा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल हरियाणा के रोहतक निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है।