जोधपुर

आज तक नहीं किया, इस बार जरूर करुंगी मतदान : कनिका

जोधपुर. टीवी सीरियल दीया और बाती हम’ फेम अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी जोधपुर आईं तो पत्रिका के जोधपुर जोनल संपादक आशीष जोशी ने उनका इंटरव्यू लिया। जिसमें उन्होंने सवालों के खुल कर जवाब दिए। कनिका ने कहा कि वे पत्रिका के चेंजमेकर और मेरा वोट-मेरा संकल्प अभियान से बहुत प्रेरित हुईं। दिलचस्प गुफ्तगू का देखें वीडियो https://www.facebook.com/rpjodhpur/videos/2154017041582946/ :https://www.facebook.com/rpjodhpur/videos/251398675543394/ https://www.facebook.com/rpjodhpur/videos/283464555621610/
2 min read
Oct 19, 2018
Actress Kanika talking with Rajasthan Patrika in jodhpur
Actress Kanika talking with Rajasthan Patrika in jodhpur

आशीष जोशी
जोधपुर. टीवी सीरियल दीया और बाती हम’ फेम अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी ने गुरुवार को जोधपुर में मुखर होकर बयान दिया कि उन्होंने चुनावों में आज तक वोट नहीं दिया। वे बोलीं, किसे वोट दें...सभी राजनीतिक दल और नेता एक जैसे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रिका का चेंजमेकर और मेरा वोट, मेरा संकल्प अभियान बहुत सराहनीय है। कनिका ने कहा, इस कैम्पेन ने उनकी आंखें खोल दीं और वे अब न केवल खुद वोट देंगी, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी।

सोच को बदलना है

पत्रिका से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि ऐसे कैम्पेन समाज और देश को नई दिशा देते हैं। राजनीति चतुर और भ्रष्ट लोगों का काम है, इस सोच को बदलना है। राजनीति में अच्छे लोगों खासकर युवाओं को आगे आने की जरूरत है। तभी समाज और देश आगे बढ़ेगा। ऐसे अभियान से अच्छे लोगों को आगे आने का मौका मिलता है।

कैंसर अवेयरनेस की शॉर्ट मूवी बनाई

कनिका ने हाल में कैंसर अवेयरनेस को लेकर 13 मिनट की शॉर्ट मूवी बनाई। जिसे कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। कई देशों में इसका प्रदर्शन और चयन हुआ। आस्ट्रेलिया में इस फिल्म को अवार्ड भी मिला।


सास से पूछा, ये मीनाक्षी जैसी तो नहीं
उन्होंने कहा कि दीया और बाती हम’ ने उन्हें घर-घर तक पहुंचाया। यह लोगों से जुड़ा शो था। इसमें सभी को उनके घर की कहानी नजर आती थी। इसके किरदार घर-परिवार से जुड़े थे। इसमें उनका मीनाक्षी भाभी का निगेटिव और चुलबुला कैरेक्टर था। कनिका ने बताया, सीरियल में उनके निगेटिव रोल को लेकर शादी के बाद किसी ने उनकी सास से भी पूछ लिया कि ये मीनाक्षी जैसी तो नहीं है? कनिका और मीनाक्षी दोनों में से वह किस पात्र को चुनना पसंद करेंगी, सवाल पर उन्होंने कहा कि मीनाक्षी मेरे दिल के बहुत करीब रोल है, लेकिन रियल लाइफ में वे बहुत सिम्पल और थोड़ी नॉटी हैं।

मी टू : सही और गलत का विषय
मी टू मुहिम पर कनिका ने कहा कि यह उनके लिए सही और गलत का विषय है। इसमें से किसी एक को चुनने की बात है। महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं।

रंग निगेटिविटी दूर करते हैं
कनिका एक्ट्रेस से पहले वास्तु कन्सल्टेंट थीं। उन्हें कलर थैरेपी का भी नॉलेज है। वे मानती हैं कि रंगों का जीवन में बहुत महत्व है। रंग निगेटिविटी दूर करते हैं।

Published on:
19 Oct 2018 04:23 am