जोधपुर

दो सगे भाई कर रहे थे काला कारोबार, यूं चढ़े पुलिस के हत्थे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Dec 22, 2018
Smack Supplier Arrested
दो सगे भाई कर रहे थे काला कारोबार, यूं चढ़े पुलिस के हत्थे

लोहावट.
लोहावट पुलिस ने थाना क्षेत्र के विष्णुनगर में एक ढाणी में दबिश देकर दो सगे भाई स्मैक सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

दोनों के कब्जे से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

इस मामले में लोहावट थानाधिकारी ने बताया कि मुखबिर ने बताया था कि थाना क्षेत्र के विष्णुनगर जालोडा में स्मैक सप्लायरों द्वारा स्मैक लाने की खबर है। इस पर जाब्ते के साथ इनकी ढाणी में दबिश देकर सप्लायर पीथाराम जाट व धर्माराम जाट दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान दोनों के कब्जे से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

हो सकता है स्मैक सप्लायरों के नेटवर्क का खुलासा

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सप्लायरों से पूछताछ की जा रही है। जिसमें स्मैक सप्लायरों के बडे नेटवर्क का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस जानकारी के मुताबिक इनमें से पीथाराम जाट की पहले भी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।

Published on:
22 Dec 2018 07:25 pm