
जोधपुर.
बिट कॉइन हथियाने के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अपहरण मामले में जेल से तार जुडऩे का पता लगने पर पुलिस ने जेल में दबिश देकर लॉरेंस के गुर्गे की बैरिक से दो मोबाइल व दो सिम जब्त किए। रातानाडा थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है।
आईपीएस अधिकारी व सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) सुधीर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार दोपहर जेल में वार्ड संख्या ४ में बैरिक संख्या ३ में छापा मारा। एक घंटे तक चले तलाशी अभियान में लॉरेंस गैंग के गुर्गे निम्बली निवासी अनिल खिलेरी की तलाशी लेने पर अनिल के कब्जे से बिना सिम का एक मोबाइल जब्त किया गया। बैरिक की तलाशी लेने पर एक गड्डे में छुपाकर रखा एक मोबाइल व दो सिम भी बरामद की गई। जेल अधीक्षक की तरफ से अनिल पुत्र जयराम खिलेरी के खिलाफ रातानाडा थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है। हैड कांस्टेबल पप्पुसिंह को जांच सौंपी गई हैं।