Rajasthan Politics: 10 साल बाद फिर से संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी जोधपुर के ही सांसद को दी गई है।
Rajasthan Politics: जोधपुर से सांसद और मोदी कैबिनेट में शामिल किए गए गजेंद्र सिंह शेखावत को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय दिया गया है। इस मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने से सांस्कृतिक रूप से मजबूत राजस्थान की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। साथ ही जोधपुर में भी पर्यटन के क्षेत्र में विकास को पंख लगने की उम्मीदें जगी हैं। यह मोदी सरकार के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूत करने का एक एजेंडा भी है। पिछली बार शेखावत ने जल शक्ति मंत्रालय का काम देखा और हर घर नल से जल पहुंचने के अभियान को तेजी के साथ आगे बढ़ाया। शेखावत की जिम्मेदारी इस बार बदल दी गई है।
चंद्रेश कुमारी 2009 से 2014 तक सांसद रहीं। यूपीए सरकार में 2012 में उनको संस्कृति मंत्रालय का जिम्मा दिया गया। यह जिम्मेदारी उन्होंने 2 साल तक निभाई। अब 10 साल बाद फिर से संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी जोधपुर के ही सांसद को दी गई है।