जोधपुर

डोनाल्ड ट्रप ने खेला टैरिफ कार्ड का खेल, होल्ड हुए ऑर्डर, जानें राजस्थान पर क्या पड़ा प्रभाव

Donald Trump Tariff Card Effect : अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 27 प्रतिशत का टैरिफ लगा कर देश में हंगामा मचा दिया है। राजस्थान में इस टैरिफ के बाद हड़बड़ाहट मच गई है। जानें क्या प्रभाव पड़ेगा।
2 min read
United States President Donald Trump Played Tariff Card Orders Hold know what was impact on Rajasthan

Donald Trump Tariff Card Effect : अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टैरिफ कार्ड खेल दिया है। भारत पर 27 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जो कि चीन और वियतनाम से कम है। लेकिन इसके इफेक्ट आने शुरू हो गए हैं। कई खरीदारों ने ऑर्डर होल्ड करवा दिए हैं। इसके अलावा 10 प्रतिशत इपोर्ट ड्यूटी भी लगाई जाएगी। अमरीका की ओर से भारत पर 27 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ प्रतिपूर्ति शुल्क लगाने के निर्णय से जोधपुर के हैंडीक्राट निर्यात पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इस अतिरिक्त शुल्क के कारण अमरीका को होने वाले निर्यात में कमी आने की आशंका है। जिससे कारीगरों, निर्यातकों और पूरे हस्तशिल्प उद्योग को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जोधपुर से होने वाले हैंडीक्राट-फर्नीचर निर्यात में से आधा अमरीका में होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में संकट बढ़ सकता है। हालांकि चीन व वियतनाम से कम टैरिफ होने के कारण एक उम्मीद भी बंधी हुई है।

एक नजर में टैरिफ

1- 2500 करोड़ का निर्यात हर साल जोधपुर से अमरीका में होता है।
2- 30 हजार कंटेनर्स अमरीका हर साल भेजे जाते हैं।
3- 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया है भारत पर।
4- 50 करोड़ का फार्मा रॉ मेटेरियल होता है अमरीका एक्सपोर्ट।
5- 25 करोड़ से ज्यादा ग्वार का होता है एक्सपोर्ट।

बड़ा असमंजस है

इस निर्णय से भारत-अमरीका व्यापार संबंधों पर भी असर पड़ने की संभावना है। अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सरकार को इसमें निर्णय लेना जरूरी है।
गौरव जैन, निर्यातक

आ सकता है संकट

जोधपुर का हैंडीक्राट अपनी गुणवत्ता और कलात्मकता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। अमरीका हमारा एक प्रमुख बाजार है और इस शुल्क के कारण वहां की मांग प्रभावित होगी। जिससे हमारे निर्यातकों और हजारों कारीगरों की आजीविका पर संकट आ सकता है।
भरत दिनेश, अध्यक्ष, जोधपुर हैंडीक्राट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन

कूटनीतिक दबाव की जरूरत

निश्चित तौर पर यह टैरिफ काफी हद तक व्यापार को प्रभावित करेगा। करीब 30 प्रतिशत तक एक्सपोर्ट प्रभावित हो सकता है। भारत तकनीक व डिफेंस सेक्टर में काफी हद तक अमरीका से इंपोर्ट करता है।
विनोद जोहरी, वरिष्ठ निर्यातक

एग्रो व फार्मा सेक्टर में भी असमंजस

एग्रो निर्यातक महेश सोनी ने बताया कि ग्वार गम का यहां से अमरीका एक्सपोर्ट होता है, लेकिन अभी क्या भार आएगा इसका आकलन नहीं किया गया है। फार्मा एक्सपोर्टर राकेश दवे ने बताया कि हर साल 50 करोड़ का रॉ मेटेरियल एक्सपोर्ट होता है, जो वहां दवा बनाने में काम आता है। लेकिन इस पर भी इफेक्ट आएगा।

अमरीका के खरीदार मांग रहे डिस्काउंट

अमरीका ने एशिया में चीन पर 34 प्रतिशत, वियतनाम पर 46, इंडोनेशिया पर 32 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। कई निर्यातकों के कंटेनर रास्ते में हैं। उन पर भी अमरीकन बॉयर्स ड्यूटी के डर से डिस्काउंट मांग रहे हैं।

Updated on:
04 Apr 2025 08:02 am
Published on:
04 Apr 2025 07:59 am