सीएम भजनलाल उद्योग एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से लाई जा रही लॉजिस्टिक, डेटा सेंटर एवं टेक्सटाइल और अपैरल पॉलिसी का विमोचन करेंगे। राइजिंग राजस्थान के निवेश प्रस्तावों की समीक्षा के लिए मोबाइल ऐप का शुभारंभ, निवेशकों को भू-आवंटन पत्र वितरण, राइजिंग राजस्थान के न्यूज लेटर का विमोचन एवं राजस्थान फाउंडेशन के नए चैप्टर्स की शुरुआत करेंगे।