23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में खुलेंगे 50 प्राथमिक स्कूल, सीएम भजनलाल की घोषणा के बाद हरकत में शिक्षा विभाग

Rajasthan News : राजस्थान के वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा में मुख्यमंत्री की ओर से राज्य में 50 नए प्राथमिक विद्यालय खोलने की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Mar 2025, 1:31 PM IST

Rajasthan 50 Primary Schools will Open CM Bhajanlal Announcement Education Department in Action

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा

Rajasthan News : राजस्थान के वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से राज्य में 50 नए प्राथमिक विद्यालय खोलने की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) ने सभी प्रारंभिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालयों को पत्र भेजा है, जिसमें उनके जिले में खोले जाने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय के स्थानों की सूची भेजते हुए प्रस्ताव मांगे हैं।

जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारियों को नए प्राथमिक विद्यालय खोलने के लिए भेजे गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। इन प्रस्तावों में जिन स्थानों पर नए प्राथमिक विद्यालय खोले जाने हैं, वहां 6 से 11 वर्ष की आयु के बच्चों की संख्या, स्थान तथा राजस्व ग्राम का नाम हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी लिखने को कहा है। जिन स्थानों पर नए विद्यालय खोले जाने हैं, वे 41 जिलों के अनुसार होंगे।

यह भी पढ़ें :महाराजा कॉलेज जयपुर के गोखले बॉयज हॉस्टल से आई बड़ी खबर, बिना अनुमति सारी रात रुकी छात्रा, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें :राजस्थान के किसानों की बल्ले-बल्ले, केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद नियमों में दी बड़ी छूट

यह भी पढ़ें :राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रेल से शुरू होगी नई