जोधपुर

Vande Bharat Train: फर्राटा भरने को तैयार वंदे भारत… 8 कोच, 608 सीटें होंगी, सफेद रंग की है ट्रेन

Vande Bharat Train Jodhpur: प्रस्तावित समय सारणी के अनुसार वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जोधपुर से सुबह 5.30 बजे रवाना होगी, जो करीब आठ घंटे में दोपहर 1.30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचा देगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 6:00 AM IST
Vande Bharat Train
वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से भ्। फोटो- पत्रिका

बहुप्रतीक्षित वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जोधपुर पहुंच गई है। इससे अब सेमी हाई स्पीड वन्दे भारत ट्रेन के संचालन की कवायद तेज हो गई है। यह ट्रेन जोधपुर से जयपुर होते हुए दिल्ली कैंट के लिए चलेगी। ट्रेन को बनाड़ स्टेशन के आगे जाजीवाल स्टेशन पर खड़ा किया गया है। उल्लेखनीय है कि जोधपुर से पहली वन्दे भारत ट्रेन साबरमती के लिए चल रही है। यह जोधपुर की दूसरी वन्दे भारत ट्रेन होगी।

7 कोच सीसी क्लास व एक कोच एक्जीक्यूटिव

जोधपुर से दिल्ली कैंट के लिए चलने वाली वन्दे भारत सफेद रंग की है। इसमें 8 कोच होंगे। इसमें सात कोच चेयरकार श्रेणी के जबकि एक कोच एक्जीक्यूटिव श्रेणी का होगा। इस ट्रेन में दो टीटी, दो क्रू मेंबर्स व एक गार्ड का स्टाफ होगा। ट्रेन का उद्घाटन वर्चुअली किया जाएगा।

8 घंटे का समय लेगी दिल्ली कैंट का

प्रस्तावित समय सारणी के अनुसार यह ट्रेन जोधपुर से सुबह 5.30 बजे रवाना होगी, जो करीब आठ घंटे में दोपहर 1.30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचा देगी। इस दौरान जोधपुर से चार घंटे का सफर तय सुबह 9.30 बजे जयपुर पहुंचा देगी। जोधपुर से दिल्ली तक 7 स्टेशनों पर ठहराव होगा। हालांकि रेलवे बोर्ड की ओर से अधिकृत समय सारणी अब जारी की जाएगी।

खास बातें

  • 8 कोच होंगे ट्रेन में।
  • 1 कोच एक्जीक्यूटिव क्लास।
  • 7 कोच चेयरकार क्लास (सीसी) ।
  • 608 सीटें होंगी ट्रेन में।
  • 52 सीटें एक्जीक्यूटिव क्लास कोच में।
  • 44-44 सीटें होंगी सी-1 व सी-7 कोच में।
  • 78-78 सीटें होंगी सी- 2,3,4,5,6 व 8 कोच में।

यह वीडियो भी देखें

जोधपुर से दिल्ली कैंट के लिए चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन जोधपुर पहुंच गई है। ट्रेन के संचालन संबंधित तैयारी की जा रही है। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
-विकास खेड़ा, सीनियर डीसीएम, जोधपुर रेल मण्डल

Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता