-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना
-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना
-देश को भ्रमित कर रहे हैं मोदी
चुनाव में चौकाने वाले परिणाम आएंगे
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस एक सशक्त पार्टी है और अनुशासित पार्टी है वर्तमान में आगामी जो विधानसभा लोकसभा के उपचुनाव है उसमें चौंकाने वाले परिणाम आएंगे और जनता ईवीएम के माध्यम से सरकार को जवाब देगी वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी की सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है जिसका जवाब जनता आगामी चुनावों में देगी
आप व अन्य छोटी पार्टियों पर साधा निशाना
सिंघवी ने आप और अन्य छोटी पार्टीयो पर निशाना साधते हुए कहा आप व अन्य पार्टी देश को बरगला रही है।। लाभ के पद पर आप के विधायकों को अयोग्य घोषित किया है वह सही है।। कानून के हिसाब से सभी जगह कार्रवाई होगी ।आप पार्टी ने कानून से परे जाकर काम किया तो परिणाम सबके सामने हैं।
प्रदेश की राजनीति पर सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस में सीएम कौन होगा इस पर जो चर्चा हो रही है वह बस अटकले है ।कांग्रेस के सभी नेता मिलकर जीतने के लिए कार्य कर रहे है।
देश को भ्रमित कर रहे हैं मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा व विधान सभा के एक साथ चुनाव करने की बात पर सिंघवी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया जुमला है। 4 साल में इस दिशा में नहीं किया कोई काम। अब जुमलेबाजी कर देश को भ्रमित कर रहे हैं मोदी।
गणतंत्र दिवस पर राहुल गांधी को उचित स्थान नहीं देने पर सिंघवी ने कहा कि बीजेपी चाहे जितना स्तर गिरा ले राहुल गांधी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।। राहुल गांधी हर बार डट कर सामने आएंगे। वह जितनी संकीर्णता दिखाएंगे राहुल गांधी उतने ही सौहार्द से सामने आएंगे
ये रहे प्रमुख दावें
-आप व अन्य छोटी पार्टियों पर साधा निशाना
-देश को भ्रमित कर रहे हैं मोदी
- चुनाव में चौकाने वाले परिणाम आएंगे