
पुलिस
व प्रत्यक्षदर्शियों के
मुताबिक सुबह करीब छह बजे एक
ट्रेलर लाडनूं से डीडवाना की
तरफ जा रहा था। गांव बाकलिया
के पास सड़क के बीच चल रही गाय
को बचाने के चक्कर में चालक
का संतुलन बिगड़ गया। ऐसे में
गाय को टक्कर मारने के बाद
ट्रेलर ने डीडवाना की तरफ से
आ रही निजी बस को टक्कर मार
दी। टक्कर से गाय की मौके पर
मौत हो गई व निजी बस पलट गई।
इधर, यात्रियों के
चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण
मदद के पहुंचे व बस में फंसी
सवारियों को बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस बस में
सवार घायल डाबडी निवासी सिंटू
(20), मिंढासरी निवासी
बरजी देवी (6 0), गुणपालिया
निवासी शिवसिंह (55), मध्यप्रदेश
निवासी डब्बू सिंह (40), ओडिंट
निवासी हंसराज (23), मीठडी
निवासी रामधन (24), किशन
(22), जगमल (50), बाबूराम
(52), ओमप्रकाश (35)
व गोपाल (17) को
इलाज के लिए कस्बे के सरकारी
अस्पताल लेकर पहुंची। जहां
हालत गंभीर होने पर सिंटू,
बरजी, शिवसिंंह
व डब्बू सिंह को भर्ती कर शेष
को प्राथमिक उपचार के बाद
छुट्टी दे दी।
Published on:
18 Jul 2016 08:54 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
